Arvind Kejriwal: ट्रंप को धन्यवाद बोलने पर केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- भारत के मान-सम्मान को गिरवी रखा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे होने पर दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बधाई संदेश दिया है। इसके जवाब में पीएम मोदी द्वारा धन्यवाद बोलने पर आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनपर जोरदार हमला बोला है।
अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी का एक्स पोस्ट साझा करते हुए लिखा है पीएम ट्रंप को धन्यवाद कर रहे हैं। आखिर किस बात के लिए धन्यवाद? उन जहाजों पर हमला करने के लिए जिनमें भारतीय सवार थे और भारतीय नागरिकों की जान लेने के लिए।
आम आदमी पार्टी के नेता ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा हमारे देश की हालत बहुत ही खराब हो गई है। प्रधानमंत्री ने ट्रंप के सामने भारत की संप्रभुता, सम्मान और नागरिकों की जान गिरवी रख दी है। भारत को एक मजबूत नेता की जरूरत हैं। ट्रंप को भारत देश के नागरिकों पर अपनी मन मर्जी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती । गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान जंग के बीच होर्मुज से आ रहे भारत के कई जहाजों पर हमला कर चुका है। अमेरिका चार दिनों में भारत के MT Jalveer ,एमटी मारिवेक्स और एमटी सेटबेलो पर हमला कर चुका है।
Created On :   11 Jun 2026 8:37 PM IST




