राज्यसभा चुनाव 2026: मध्य प्रदेश में भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र जारी करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने किया पलटवार, कहा सीट चुराई हुई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र जारी करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा ये हमारी सीट चुराई हुई है।
आपको बता दें मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद, भाजपा नेता तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को चुनाव का प्रमाण पत्र दे दिया गया ।
यह भी पढ़े -दिग्गी राजा सुरखी में समय बर्बाद न करें, वे बुुंदेलखंड का बाल भी बांका नहीं कर पायेंगे - गोविंद सिंह राजपूत
इससे पहले राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से कहा कांग्रेस के हमारे सभी 62 विधायकों के साथ हमने राष्ट्रपति से समय मांगा है। अगर राष्ट्रपति समय देंगे तो हम जरूर जाएंगे, अगर राष्ट्रपति समय नहीं देंगे तो अगला निर्णय आपको बताया जाएगा।
यह भी पढ़े -मंत्री भार्गव का दिग्गी को जवाब कहा- भाजपा में हम अपना भविष्य और पद तय नहीं करते, हाईकमान तय करेगा सीएम पद
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मीनाक्षी नटराजन केस में कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर मीडिया से कहा आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से ही है। न्यायालय से ही हमें उम्मीद है और पूरा विश्वास है। न्यायालय कोई भी फैसला कर सकती है, हमें पूरा विश्वास है।
Created On :   11 Jun 2026 6:35 PM IST





