Pappu Yadav: मोदी की तुलना नेहरू से किए जाने पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 12 साल में सबसे ज्यादा आतंकवादी हमले, कोई मेल नहीं

डिजिटल डेस्क, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा दिनों तक ( 4,399 दिन) सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं। उन्होंने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल हो गए है। पीएम मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से किए जाने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
पप्पू यादव ने पीटीआई से बात करते हुए कहा नेहरू ने भारत को विश्व में जो मान सम्मान दिलाया वह काबिले तारीफ है। भारत के प्रति दुनिया का सम्मान बिल्कुल अलग था।
'प्रधानमंत्री का मतलब प्रधानमंत्री'
पप्पू यादव ने कहा, "नेहरू जी के प्रधानमंत्री का कार्यकाल 16 साल से ज्यादा था। प्रधानमंत्री का मतलब प्रधानमंत्री होता है। आज कई लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है और हम दुनिया के सबसे निचले पैदान पर हैं।"
'12 साल में सबसे ज्यादा हुए आतंकवादी हमले हुए'
पूर्णिया सांसद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 12 साल में सबसे ज्यादा आतंकवादी घटनाए घटी हैं। पप्पू यादव ने पुलावामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमले का जिक्र किया।
उन्होंने आगे कहा, "रुपये को दुनिया में कम आंका जा रहा है. भारत की अर्थव्यवस्था को हम ऐसे ही बर्बाद कर रहे हैं 15 लाख का क्या हुआ? दो करोड़ नौकरी का क्या हुआ? यूपीएससी-बीपीएससी में पेपर लीक हो रहा है ये कौन से 56 इंच के प्रधानमंत्री हैं आप?"
'देश को किया कंगाल'
सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा, "12 साल बुरा हाल… देश को किया कंगाल, PM ने अपने दलाल लुटेरे दोस्तों को किया मालामाल।"
Created On :   10 Jun 2026 11:58 PM IST












