Bihar News: आरजेडी ने निशांत कुमार के हलफनामें उठाया सवाल, न नौकरी न बिजनेस कैसे बन गए करोड़पति

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के हलफनामें पर RJD ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी ने निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता और बेहिसाब संपत्ति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
निशांत कुमार के नामांकन पत्र दाखिल करने पर आरजेडी ने जेडीयू पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी नेता का सीधा आरोप लगाते हुए कहा जिस इंसान ने जीनव में कभी कोई नौकरी नहीं की और उसके पास कमाई का कोई स्रोत नहीं है, वो अचानक करोड़ों की संपत्ति का मालिक कैसे बन गया?
'निशांत के पास इतनी संपत्ति कहां से आई?'
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर कहा गया, 'नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने अपने नामांकन के हलफनामे में अनेक प्रकार की करोड़ों की संपत्ति और दो-दो महंगी गाड़ियां भी दिखाई है। उनकी आय का कोई स्रोत नहीं है, जीवन में उम्होंने अभी तक किसी प्रकार की नौकरी और धंधा नहीं किया है और ना ही कोई फूटी कौड़ी कमाई? फिर उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई? हजारों वर्ग फीट का करोड़ों का आलीशान फ्लैट राजनीतिक सौदे में ललन सिंह से गिफ्ट के तौर पर प्राप्त किया लेकिन बाकी संपत्ति का स्रोत क्या है, जबकि पिता भी तो राजा हरिश्चन्द्र के अवतार के भी अवतार है। ताउम्र दूसरों पर दोषारोपण करने वाले नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश धीरे धीरे हो रहा है।'
निशांत के एजुकेशन पर भी आरजेडी का सवाल
इससे पहले आरजेडी ने निशांत की इंजीनियरिंग एजुकेशन पर भी तीखा ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, 'जिस नीतीश कुमार के बेटे को लोग इंजीनियर बताते नहीं थकते थे वह 12वीं निकला। चुनावी हलफनामें में स्वयं बताया कि वह ग्रेजुएट नहीं है। ताउम्र परिवारवाद के विरोध की नौटंकी करने वाले बेईमान लोगों की सारी परतें खुलेंगी। इंतजार कीजिए।'
आरजेडी ने बताया निशांत को 'ढीले बेटाराम'!
आरजेडी की ओर से फोटो के साथ ट्वीट किया गया। जिसमें जेडीयू के सोशल मीडिया फोटो में निशांत को इंजीनियर बताया गया है। फिर आरजेडी ने कहा, 'चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा झांसाराम के बेटाराम भी दे रहे थे सबको झांसा!! अपनाया था चिराग पासवान वाला 'तिकड़मी ट्रिक' बताया था 'ढीले बेटाराम' को इंजीनियर निकले केवल 'लड़ झगड़कर 12वीं पास ग्रेजुएट भी नहीं! चिराग पासवान ने भी किया था यही कांड'।
Created On :   10 Jun 2026 11:11 PM IST












