List of Rebel TMC MPs: सामने आई तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की लिस्ट! शत्रुघ्न सिन्हा समेत इन नेताओं के नाम शामिल

सामने आई तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की लिस्ट! शत्रुघ्न सिन्हा समेत इन नेताओं के नाम शामिल
ममता बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पहले उनकी पार्टी टीएमसी के विधायक बागी हुए अब बड़ी संख्या में सांसद भी साथ छोड़ रहे हैं। इस बीच उन 19 सांसदों की लिस्ट सामने आई है, जिन्होंने पार्टी से बगावत की है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ममता बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पहले उनकी पार्टी टीएमसी के विधायक बागी हुए अब बड़ी संख्या में सांसद भी साथ छोड़ रहे हैं। इस बीच उन 19 सांसदों की लिस्ट सामने आई है, जिन्होंने पार्टी से बगावत की है। इस लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा और युसुफ पठान जैसे नाम शामिल हैं। आजतक की खबर के मुताबिक इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपने हस्ताक्षर वाला एक पत्र सौंपा है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इसी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इन सांसदों के नाम शामिल

टीएमसी के बागी सांसदों में काकोली घोष (बारासात), जगदीश चंद्र बसूनिया (कूच बिहार), खलीलुर रहमान (जांगीपुर) युसूफ पठान (बहरामपुर), अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद), पार्थ भौमिक (बैरकपुर), बापी हलदर (माथुरापुर), सयानी घोष (कोलकाता साउथ), मिताली बेग (आरामबाग), दीपक अधिकारी (घाटल), कालिपदा सोरेन (झाड़ग्राम), जून मालिया (मेदिनीपुर), अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा), डॉ. शर्मिला सरकार (बर्धमान ईस्ट), शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल), आसित कुमार मल (बोलपुर), शताब्दी रॉय (बीरभूम) और रचना बनर्गी (हुगली) शामिल हैं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि बागी सांसदों न ही अभी तक टीएमसी से इस्तीफा दिया है और न ही बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है। इसकी जगह वह अलग गुट बनाकर सत्ताधारी एनडीए को समर्थन देने की योजना बना रहे हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि यह कदम उन्होंने दलबदल विरोधी कानून से बचने के लिए उठाया है।

इन सांसदों ने नहीं छोड़ा साथ

महुआ मोइत्रा (कृष्णानगर), सौगात रॉय (दम-दम), प्रतिमा मंडल (जयनगर), अभिषेक बनर्जी (डायमंड हार्बर), सुदीप बंदोपाध्याय (कोलकाता उत्तर), प्रसून बनर्जी (हावड़ा), सजदा अहमद (उलूबेरिया), कल्याण बनर्जी (श्रीरामपुर) और कीर्ति आजाद (बर्धमान-दुर्गापुर) ने अभी तक टीएमसी का साथ नहीं छोड़ा है।

Created On :   10 Jun 2026 7:42 PM IST

Next Story