दिल्ली न्यूज: मोदी कैबिनेट से बाहर होंगे चौधरी - मल्होत्रा- बिट्टू और कुरियन, चारों मंत्रियों की जगह नए चेहरों को मिलेगा मौका

मोदी कैबिनेट से बाहर होंगे चौधरी - मल्होत्रा- बिट्टू और कुरियन, चारों मंत्रियों की जगह नए चेहरों को मिलेगा मौका
जल्द ही मोदी कैबिनेट से कुछ मंत्रियों को किया जाएगा बाहर, कुछ नए चेहरों को किया जाएगा शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पीएम मोदी के 12 साल होने के उपलक्ष्य में आज कैबिनेट की बैठक हुई, इस अवसर पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का खड़े होकर अभिवादन किया केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक सेवा देने के लिए नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।

आज की कैबिनेट बैठक के बाद अगले महीने संसद का मानसून सत्र होने की उम्मीद है। सत्र से पहले कभी भी पीएम मोदी के मंत्रिमंडल बदलाव और विस्तार की खबरें सामने आ सकती है। यानी केंद्र में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। मोदी कैबिनेट से छुट्टी होने वाले मंत्रियों में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी , हर्ष मल्होत्रा है, क्योंकि इन दोनों नेताओं को हाल ही बीजेपी संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। युवा चेहरे होने के नाते चौधरी को यूपी और मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। अगर बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद नियम लागू हुआ तो इन दोनों को मोदी सरकार से इस्तीफा देना पड़ सकता है। हालांकि बीजेपी इनकी जगह नए युवा चेहरों को मौका दे सकती है।

बीजेपी सरकार और संगठन में युवा और वरिष्ठ के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश में है। आपको बता दें हाल ही बीजेपी ने 45 वर्षीय नीतिन नवीन को अध्यक्ष बनाकर पार्टी की कमान सौंपी थी। अब पार्टी अनुभवी चेहरों को संगठन की अहम जिम्मेदारी देकर 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में है

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन भी मंत्रिमंडल से बाहर हो सकते है, क्योंकि बीजेपी ने इन दो मंत्रियों को राज्यसभा के चुनावी मैदान में नहीं उतारा, हालांकि अगले 6 महीने तक ये बने भी रह सकते है, इस समय तक इन्हें संसद के किसी सदन का सदस्य बनना पड़ेगा।

10 जून 2026 को नरेंद्र मोदी आजाद भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर देश विदेश के कई नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी। आपको बता दें संसद के मानसून सत्र शुरु होने से पहले मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की उम्मीद है। 21 मई को पीएम मोदी ने अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा से लौटने के बाद नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ में मंत्रियों की समीक्षा मीटिंग की। इस बैठक के बाद से मोदी 3 सरकार के पहले बड़े कैबिनेट बदलाव की अटकलें तेज है।

9 जून 2024 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की थी। 9 जून को तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन अभी तक मोदी मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल और विस्तार नहीं हुआ है। जबकि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत जुलाई के तीसरे सप्ताह से पहले होने की परंपरा है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी इसी समय में कैबिनेट फेरबदल हुआ था। पीएम मोदी ने अपने सभी मंत्रियों से 2024 से अब तक पूरे दो साल में किए गए सुधार कार्यों की रिपोर्ट मांगी, प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर चुके है। केंद्र सरकार और बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समीक्षा के आधार पर कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करने की तैयारी में है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों की भूमिका बढ़ सकती है।

आगामी साल 2027 में सात राज्यों गुजरात, उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड , गोवा ,मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। इन राज्यों के चुनावों को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए मोदी कैबिनेट में इन राज्यों के नए चेहरों को मौका दे सकते है। असम, बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद वहां के नेताओं को शामिल कर राज्यों को सरप्राइज दिया जा सकता है।नीतीश कुमार को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी 2021 में दो साल पूरे होने के बाद सभी मंत्रियों से रिपोर्ट कार्ड मांगा, इसके बाद जुलाई 2021 में मंत्रिमंडल में विस्तार और बदलाव हुआ था। तब कई मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि समीक्षा के आधार पर पीएम मोदी अपनी कैबिनेट बैठक में महिलाओं और युवा चेहरों को मौका दे सकते है। साथ ही मंत्रालयों का नया बंटवारा भी हो सकता है।

Created On :   10 Jun 2026 3:48 PM IST

Tags

Next Story