राज्यसभा चुनाव 2026: नटराजन नॉमिनेशन रद्द होने की शिकायत को लेकर कुछ ही देर में CEC से मिलेगा कांग्रेस का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

नटराजन नॉमिनेशन रद्द होने की शिकायत को लेकर कुछ ही देर में CEC से मिलेगा कांग्रेस का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
भोपाल में चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर के बाहर जमे कांग्रेस नेता। दिल्ली में CEC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक चुनाव आयोग के दफ्तर में डेरा डाल रखा है। ईसी अधिकारियों की ऑफिस के बाहर कांग्रेस नेता धरने पर बैठे हुए है, कुछ लेटे। मिली जानकारी के मुताबिक नॉमिनेशन मामले को लेकर कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल थोड़ी ही देर में दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेगा। कांग्रेस ने नटराजन के नॉमिनेशन के खारिज होने को लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी बताया।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपा दासमुंशी, विवेक तन्खा, मीनाक्षी नटराजन, मोहम्मद अली खान और उमर होडा शामिल हैं।

आपको बता दें बीते दिन मंगलवार को चुनाव अधिकारियों ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म 26 में लगे शपथ पत्र में कुछ कमियों और अनियमितताओं को लेकर बीजेपी उम्मीदवार की आपत्ति के बाद खारिज कर दिया था। इसके बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में चुनावी तूफान आ गया। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली और भोपाल में ईसी दफ्तरों के बाहर रातभर धरना दिया था। आपको बता दें बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस कैंडिडेट ने अपने एफिडेविट में हैदराबाद कोर्ट के एक लंबित केस की जानकारी छिपाई।

Created On :   10 Jun 2026 12:20 PM IST

Tags

Next Story