Maharashtra Politics: TMC के कांग्रेस में विलय की अकटलों पर उद्धव गुट ने क्या कहा? मीनाक्षी नटराजन के मामले पर भी दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि उसका कांग्रेस में विलय हो सकता है। इस पर सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में अब शिवसेना नेता (उद्धव गुट) संजय राउत का एक बयान सामने आया है। उनका कहना है कि मौजूदा समय में सभी राज्यों के दलों को अपने यहां पर लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस का सहारा चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ममता बनर्जी इस समय संकट से गुजर रही है। ऐसे वक्त में अब उन्हें कांग्रेस की याद आई है। टीएमसी भी कांग्रेस से निकलकर आई है। लेकिन अब उन्हें साथ आ जाना चाहिए।
यह भी पढ़े -ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन के सामने नई राजनीतिक चुनौतियां, बदले हालात की कसौटी पर दोनों नेता
ममता को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवसेना उद्धव गुट के नेता का कहना है, "मैंने देखा कि ममता बनर्जी कल तक कांग्रेस का नाम लेने से कतराती थीं। गुस्सा आता था, लेकिन जब संकट में आ गईं, उनके ऊपर हमले शुरू हो गए, उनको हराया गया तब सबसे पहले उनको कांग्रेस की याद आई।" उन्होंने आगे कहा, "अब यह समय है कि जो-जो दल और नेता कांग्रेस पार्टी से बाहर निकले थे और अपनी पार्टी खड़ी की, चाहे महाराष्ट्र हो, पश्चिम बंगाल हो, उड़ीसा हो, तेलंगाना हो या आंध्र प्रदेश हो सभी को कांग्रेस में आकर पार्टी के झंडे के नीचे अपनी नई शुरुआत करनी चाहिए। उसको मजबूत करना चाहिए।"
यह भी पढ़े -गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष
मीनाक्षी नटराजन के मामले में क्या कहा?
संजय राउत ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर भी टिप्पणी की है। उनका कहना है, "ये देश के इतिहास का काला अध्याय है। मीनाक्षी नटराजन एक प्रमाणिक राजकीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनकी विचारधारा गांधीवादी है। उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई का कोई केस नहीं है। ऐसी एक महिला जो राज्यसभा में आना चाहती थी, ऐसी नारी के साथ आपने कल बेईमानी की। एक तरफ आप नारी वंदन बिल लाना चाहते हो, दूसरी तरफ एक नारी के साथ आपने बेईमानी की है।"
उन्होंने आगे बताया, "तेलंगाना में उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है। एक कारण बताओ नोटिस मिला है जिसको हम एफआईआर नहीं मानते।"
झारखंड मुद्दे पर क्या बोले?
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस पर उन्होंने कहा, "झारखंड में बीजेपी प्रत्याशी के नॉमिनेशन में कमियों को दूर करने के लिए चुनाव आयोग 24 घंटे की मोहलत दी है। वही नियम कानून मीनाक्षी पर लागू नहीं हुआ है। उनको नॉमिनेशन पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है। यह लोकतंत्र की हत्या है।"
Created On :   10 Jun 2026 7:19 PM IST







