PM Modi Speech: सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड, PM का आया आया पहला रिएक्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड, PM का आया आया पहला रिएक्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना
मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर देश की राजधानी नई दिल्ली में NDA की बड़ी मीटिंग बुलाई गई। इस बैठक में एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा दिनों तक ( 4,399 दिन) सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं। उन्होंने पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर देश की राजधानी नई दिल्ली में NDA की बड़ी मीटिंग बुलाई गई। इस बैठक में एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हुए।

पीएम मोदी ने एनडीए नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'जीवन में ये पड़ाव भी आएगा मैंने कभी नहीं सोचा था। इस राजनीतिक यात्रा में कई उतार-चढाव आए। इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है। मेरे लिए तो जनता ही ईश्वर का रूप है। इस प्यार और धन्यवाद के लिए धन्यवाद।'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के धोखे के बाद लोंगों ने एनडीए पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, '2014 के पहले के कई दशक बहुत अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे हुए थे। इसका देश को बहुत नुकसान भी उठाना पड़ा, लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है। मैं आज देश की महान जनता को नमन करता हूं, जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं।'

NDA नेताओं की मीटिंग में PM मोदी ने कहा, 'साल 2014 में जब NDA की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक नई आशा का उदय हुआ है। इस आशा का, इस उम्मीद का संरक्षण हम सभी का बहुत बड़ा दायित्व था। देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपने भरोसा हमें सौंपा था। मुझे आज संतोष है, गर्व है कि NDA परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'NDA के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता ये भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है। कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था। देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है, भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है और बड़ी ही चतुराई से धीमी विकास को एक नाम दिया था, 'हिंदू ग्रोथ रेट' यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की, लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम होना चाहिए था कांग्रेस ग्रोथ रेट।'

PM ने कहा, 'आज का दिन आप सभी ने मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया। मैं अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं। 'चरैवेति-चरैवेति' के मंत्र का जाप करते हुए, इस राजनीतिक यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव देखते हुए, एक दिन यह पड़ाव भी आएगा, यह मैंने कभी सोचा नहीं था. निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का अवसर मिलना, इसे मैं अपना परम सौभाग्य मानता हूं। आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया, इतना मान दिया, इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभारी हूं।'

Created On :   10 Jun 2026 8:38 PM IST

Tags

Next Story