NDA Meeting: भारत मंडपम में NDA की अहम बैठक, PM मोदी को बंगाल CM ने परोसी झालमुड़ी, बनी चर्चा का विषय

भारत मंडपम में NDA की अहम बैठक, PM मोदी को बंगाल CM ने परोसी झालमुड़ी, बनी चर्चा का विषय
दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार को एनडीए की बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अलग ही अंदाज में नजर आए हैं। पश्चिम बंगाल के मशहूर स्ट्रीट फूट झालमुड़ी की एक बार फिर से चर्चा होने लगी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार को एनडीए की बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अलग ही अंदाज में नजर आए हैं। पश्चिम बंगाल के मशहूर स्ट्रीट फूट झालमुड़ी की एक बार फिर से चर्चा होने लगी है। इस मीटिंग में बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को अपने हाथों से झालमुड़ी परोसी है। उनके अलावा बैठक में शामिल होने पहुंचे सभी नेताओं ने स्ट्रीट फूड का स्वाद लेते हुए नजर आए।

काफी चर्चा का विषय बना वीडियो

इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे प्रधानमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया है। इसके बाद यह काफी चर्चा का विषय भी बन गया है। गौरतलब है कि केंद्र में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। इस मौके पर इस मीटिंग का आयोजन किया गया था।

यहां देखे वीडियो

झालमुड़ी पर PM मोदी का रिएक्शन

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आज NDA मीटिंग में साथी नेताओं के साथ झालमुड़ी शेयर करते हुए।" इस वीडियो में सीएम सुवेंदु पीएम मोदी, बीजेपी प्रमुख नितिन नबीन और अन्य एनडीए के नेताओं को झालमुड़ी परोसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आज ही के दिन टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट जारी हुई है, जिसमें 19 नेताओं के हस्ताक्षर शामिल हैं।

बताते चलें कि बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने अचानक एक गांव में गाड़ी रूकवाकर झालमुड़ी खाई थी। इसके वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। जिसकी विपक्ष के नेताओं ने काफी आलोचनाएं भी की थी।

Created On :   10 Jun 2026 9:05 PM IST

Tags

Next Story