TMC-Congress Merger: विलय की खबरों के बीच RJD नेता ने दिया बड़ा बयान, सांसद-विधायक टूटें...फिर से पार्टी मजबूत करेंगी

विलय की खबरों के बीच RJD नेता ने दिया बड़ा बयान, सांसद-विधायक टूटें...फिर से पार्टी मजबूत करेंगी
ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और कांग्रेस के विलय की खबरों के बीच RJD पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी की पहली प्रतिक्रिया आई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से TMC पार्टी बिखर सी गई है। हर रोज किसी न किसी विधायक-सांसद के पार्टी छोड़ने की खबरें आती हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और कांग्रेस के विलय की खबरों के बीच RJD पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बुधवार (दस जून) को एक न्यूज चैनल (एबीपी) से बात करते हुए कहा जो नेता सांसद-विधायक बने हैं उनको नहीं भूलना चाहिए कि वे ममता दीदी के चेहरे पर चुनाव लड़े हैं।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "...जहां तक विलय का सवाल है तो ये तो ममता दीदी को फैसला करना है कांग्रेस को फैसला करना है, लेकिन हम समझते हैं ममता दीदी को जो लोग कमजोर समझ रहे हैं या कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं वह अक्षम्य है। हो सकता है ममता दीदी के सांसद-विधायक टूटें लेकिन ममता दीदी फिर से मजबूत होंगी। अपनी पार्टी को मजबूत करेंगी। फिर से उनका समय आएगा।"

आगे कहा, "अभी ये कहना जल्दबाजी होगा कि क्षेत्रीय दल समाप्त हो रहा है। दो वर्षों में देखिएगा देश की राजनीति करवट लेगी। समय एक तरह नहीं रहता है। कांग्रेस ने भी राज किया लेकिन क्या हुआ? लोकतंत्र है समय का इंतजार करना चाहिए। विपक्ष मजबूती से लड़ाई लड़ेगा।"

विलय के सवाल पर बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा, "इस चर्चा की पुष्टि बिहार कांग्रेस नहीं कर सकती है. अगर राष्ट्रीय स्तर से कुछ हो रहा है राष्ट्रीय नेता ही बता पाएंगे."

टीएमसी खत्म होने के बाद अगर वह कांग्रेस में आती हैं तो क्या होगा? इस पर आरजेडी नेता ने कहा, "मैंने पूर्व में भी कहा था कि जिन जिन लोगों ने इंडिया गठबंधन को 2023 में कमजोर करने का काम किया या इससे इतर हल्का भी विचार रखा और बीजेपी में गया भी नहीं बीजेपी ने ऐसे सभी दलों को नष्ट कर दिया… कमजोर कर दिया। चाहे वो केजरीवाल हों या नीतीश कुमार नीतीश कुमार को पिंजरे में बंद कर सत्ता ले लिया ऐसी स्थिति में धर्मनिर्पेक्ष दल अगर एक प्लेटफॉर्म पर आते हैं तो राष्ट्र के हित में श्रेष्ठ होगा।"

Created On :   10 Jun 2026 9:40 PM IST

Tags

Next Story