राज्यसभा चुनाव 2026: नटराजन नामांकन रद्द, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने मांगा वक्त, EC फैसले पर टिकी नजर

नटराजन नामांकन रद्द, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने मांगा वक्त, EC फैसले पर टिकी नजर
झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय कैंडिडेट परिमल नाथवानी के नॉमिनेशन को रिटर्निंग ऑफिसर ने किया वैध, नटराजन केस में 2 घंटे में फैसला लेगा ईसी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय निर्वाचन आयोग ने नटराजन नामांकन रद्द मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मिली शिकायत के बाद दो घंटे का वक्त मांगा है। दो घंटे बाद चुनाव आयोग नामांकन कैंसिल होने में कोई बड़ा फैसला ले सकता है। दूसरी तरफ भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने सामूहिक उपवास किया है।

आपको बता दें कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। नटराजन भी प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग पहुंची। प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, विवेक तन्खा शामिल थे। इसे लेकर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा चुनाव अधिकारी ने जिस आधार पर नामांकन रद्द किया है, उसका कोई आधार नहीं बनता। जिस मामले में कोर्ट ने अभी संज्ञान नहीं लिया, वह अपराध कैसे हो गया, इसकी जानकारी देना कोई जरूरी नहीं था। आपको बता दें नटराजन के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में चुनाव आयोग के सामने धरना दिया था।

बीजेपी का आरोप था कि कांग्रेस कैंडिडेट ने शपथ पत्र में हैदराबाद अदालत के एक लंबित केस की जानकारी छिपाई। जबकि नटराजन का नामांकन खारिज होने को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी बताया। दूसरी तरफ झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय कैंडिडेट परिमल नाथवानी के नॉमिनेशन को रिटर्निंग ऑफिसर ने न्यायसंगत वैध करार दिया है।

Created On :   10 Jun 2026 3:48 PM IST

Tags

Next Story