West Bengal Politics: क्या कांग्रेस में शामिल होगी तृणमूल कांग्रेस? अटकलों के बीच ऋतब्रत बनर्जी ने किया बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि वह कांग्रेस में शामिल होगी। इन अटकलों पर टीएमसी के बागी नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि असली तृणमूल उनका ही गुट है और कांग्रेस में विलय की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़े -विलय की खबरों के बीच RJD नेता ने दिया बड़ा बयान, सांसद-विधायक टूटें...फिर से पार्टी मजबूत करेंगी
ऋतब्रत ने किया बड़ा दावा
ऋतब्रत बनर्जी ने दावा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बागी गुट के विधायकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है, जो पहले 58 थी। उन्होंने बताया कि उनके गुट की टीएमसी को ज्यादा विधायकों और बड़ी संख्या में सांसदों का समर्थन मिला है। वे आगे भी तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले ही काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, "हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। हम कांग्रेस में विलय नहीं कर रहे हैं।"
ममता की कांग्रेस के इन नेताओं के साथ मुलाकात
बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा में सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद खबरें सामने आई थी कि इस मीटिंग के दौरान ममता के अलावा अभिषेक बनर्जी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। इसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा होने लगी कि ममता गुट भविष्य में कांग्रेस में विलय हो जाएगा। ये घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब टीएमसी अपने 28 साल के सफर में पूरी तरह से बिखर गई है।
यह भी पढ़े -ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन के सामने नई राजनीतिक चुनौतियां, बदले हालात की कसौटी पर दोनों नेता
ऋतब्रत विलय पर क्या कहा
ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, "हमारे साथ विधायकों की संख्या पहले ही 64 के पार हो चुकी है। कल एक और विधायक के हमारे साथ जुड़ने पर यह संख्या 65 हो सकती है। जाहिर है, असली तृणमूल कांग्रेस हम ही हैं। दिल्ली में कौन किससे मिलता है, यह उनका मामला है और हमारे लिए इसका कोई महत्व नहीं है।"
Created On :   10 Jun 2026 10:00 PM IST












