Rajasthan Politics: 'कुछ नेता राजनीति में एडवांस बुकिंग...' पिता की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में सचिन पायलट ने नेता बनाने को लेकर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को अफने दिवंगत पिता राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया। ये कार्यक्रम करौली जिले के हिंडौन सिटी में आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मन में कोई भेद नहीं होते हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए थे।
पायलट ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में मूल्यों और सम्मान पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता सिर्फ इनाम या पद के लिए राजनीति में आता है तो वह कभी खुश नहीं रह पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ नेता राजनीति में एडवांस बुकिंग चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा, "मैं राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' वाले नारे का पालन करता हूं। जिन राजनीतिक नेताओं के साथ मैंने काम किया है, मैं उनका सम्मान करता हूं। हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मन में कोई भेद नहीं है।"
यह भी पढ़े -प्राचीन भारत में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय थे और यहां दुनिया भर से छात्र आते थे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
लोग किन नेताओं को करते है पसंद
सचिन पायलट का कहना है कि मौजूदा समय बदल गया है। लेकिन राजनीति में नैतिकता आज भी बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि जनता उन लोगों को पसंद करती है, जो सच्चाई के लिए काम करते हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि राजनीति करने वाले नेताओं को हमेशा लोगों के बीच में होना चाहिए, ताकि लोग उन्हें लंबे समय तक याद रख सके। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि उन नेताओं पर निशाना साधा कि जो दूसरे नेताओं का अनादर करते हैं। साथ ही राजनीति में सम्मान और मर्यादा बनाए रखने की बात कही है।
Created On :   10 Jun 2026 11:18 PM IST













