MP News: षड्यंत्र के तहत कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन किया खारिज - हरीश चौधरी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद बुधवार को भोपाल में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं एवं विधायको की उपस्थिति में उपवास कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल ने विरोध कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौराना नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में झूठ और संगठित षड्यंत्र के माध्यम से बहन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर लोकतंत्र की हत्या की गई है। यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं एवं निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
यह भी पढ़े -क्या कांग्रेस में शामिल होगी तृणमूल कांग्रेस? अटकलों के बीच ऋतब्रत बनर्जी ने किया बड़ा दावा
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा सरकार के दबाव में काम किया और एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं पर प्रहार है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मैं कांग्रेस परिवार के अपने सभी विधायक साथियों का धन्यवाद करता हूं, जो भाजपा के धनबल और एजेंसियों के दबाव के आगे झुके नहीं। इसी कारण भाजपा को अंत में संविधान को ताक पर रखकर हमारा नामांकन निरस्त करवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारी यही एकजुटता मप्र से भाजपा को हटाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मप्र में लोकतंत्र के साथ जो कुकृत्य किया है, उसे पूरा प्रदेश देख चुका है। पटवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र के चीरहरण के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अगले एक महीने में सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों का घेराव करेगी, भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी और दिल्ली में सभी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन के समक्ष मार्च निकालेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई रुकेगी नहीं।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के 12 साल के ऐतिहासिक कार्यकाल पर वडनगर में भव्य आयोजन, हाटकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा
सीईओ दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
भोपाल में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। सीईओ से मिलने का प्रयास किया गया, लेकिन सीईओ नहीं मिले। डिप्टी सीईओ मिलनते पहुंचे इस पर कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर के बाहर संघ की ड्रेस टांगी हरीश चौधरी ने कहा कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मीटिंग लेंगे। इसमें प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। चौधरी ने कहा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। कांग्रेस इस मामले को राष्ट्रपति के समक्ष रखेगी और हस्तक्षेप की मांग करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है। मुझे राजनीति में 50 साल हो गए हैं, लेकिन आज देश एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। हमारा समय तो बीत चुका है, लेकिन उन युवाओं के भविष्य के बारे में सोचिए, जिन्हें जेन-जी कहा जाता है। युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठी खबरें फैलाएगी और झूठे प्रचार करवाएगी। सोशल मीडिया पर उनका नेटवर्क मजबूत है, इसलिए फर्जी पोस्ट भी कराई जाएंगी। ऐसे समय में हमें अपने कार्यकर्ताओं और लोगों पर भरोसा रखना होगा, एकजुट रहना है।
इधर, मप्र विधानसभा ने विधिमान्यत: नाम-निर्देशित अभ्यर्थी की सूची जारी कर दी। इसमें बताया गया कि मप्र विधानसभा के विधायकों ने राज्यस
Created On :   10 Jun 2026 11:26 PM IST












