Rajya Sabha MP Raghav Chadha: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढ़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पीएम के अथक समर्पण को सलाम, 'आज इतिहास लिख दिया'

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढ़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पीएम के अथक समर्पण को सलाम, आज इतिहास लिख दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा दिनों तक सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं। उन्होंने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा दिनों तक सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं। उन्होंने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा राष्ट्र के प्रति पीएम मोदी के अथक समर्पण को सलाम करते हुए भारतीय मतदाताओं को नमन किया है।

'पीएम मोदी ने इतिहास लिख दिया'

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर हाल ही में भाजपा में आए राज्यसभा सांसद राधव चड्ढा ने पीएम मोदी के 4,399 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'आज इतिहास लिख दिया गया है।'

'सबसे लंबे समय तक रहने वाले निर्वाचित पीएम बने'

उन्होंने लिखा है, '10 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार पद पर रहते हुए 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं, इस तरह से भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 4,398 दिनों के कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए हमारे गणतंत्र के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।'

'भारत राष्ट्र नहीं, 140 करोड़ की सभ्यता है'

उन्होंने आगे कहा है कि एक मिनट रुक कर देखते हैं कि इसके असल मायने क्या हैं। उनका कहना है, 'सामान्य अर्थों में भारत एक राष्ट्र नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों की सभ्यता है। ये 22 अनुसूचित भाषाओं, सैकड़ों बोलियों,अनेकों आस्थाओं,जातियों, समुदायों और मतों, और अनगिनत क्षेत्रों और जीवन-शैलियों की भूमि है,जहां पर ये सारे साथ-साथ रहते हैं।'

'हमारी चुनावी प्रक्रिया दुनिया में सबसे जटिल'

बीजेपी नेता ने कहा, 'हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, जहां 98 करोड़ के करीब मतदाता हैं,यूरोप में रहने वाले कुल लोगों से भी ज्यादा। शायद इस वजह से हमारी चुनावी प्रक्रिया दुनिया में सबसे जटिल है।'

'तीन बार जनादेश,भरोसे की नई अभिव्यक्ति'

यहां से उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना शुरू की है। उन्होंने कहा, 'इसके बावजूद इन 140 करोड़ लोगों ने उसी नेता को बार-बार, हर बार 2014,2019, 2024 में राष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी है। भारत की जनता से लगातार तीन बार जनादेश मिलना,भरोसे की एक नई अभिव्यक्ति है, हर बार।'

अंत में राघव चड्ढा ने पीएम मोदी के लिए यह दुआ की है, 'ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करे और भारत के लोग हमारी मातृभूमि की सेवा के लिए उन्हें कई बार और जनादेश दे।'

Created On :   10 Jun 2026 8:05 PM IST

Tags

Next Story