TMC Rebel Camp: सयानी घोष से शत्रुघ्न सिन्हा तक, TMC के बागी सांसदों को इमरान मसूद ने सुनाई खरी-खरी कहा -'ये लोग...'

सयानी घोष से शत्रुघ्न सिन्हा तक, TMC के बागी सांसदों को इमरान मसूद ने सुनाई खरी-खरी कहा -ये लोग...
पश्चिम बंगाल में टीएमसी टूटने की कगार पर हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव हारने के बाद टीएमसी के नेता एक के बाद एक बागी होते जा रहे हैं। जिससे ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में टीएमसी टूटने की कगार पर हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव हारने के बाद टीएमसी के नेता एक के बाद एक बागी होते जा रहे हैं। जिससे ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, टीएमसी में बगावत की शुरुआत 20 नेताओं के बागी होने से हुई है। इसके बाद यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा, सयानी घोष समेत कई बड़े नेता ने टीएमसी का साथ छोड़ दिया। इसे लेकर अब उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये लोग कायर हैं। अगर आपको छोड़ना है तो इस्तीफा देकर जाइए। कमजोरी में हमेशा वो साथ छोड़ता है जो कायर होता है। आप विचारधारा के साथ समझौता कर रहे हैं। जिस विचारधारा के साथ आप जीतकर आए, उसी विचारधारा के खिलाफ वालों के साथ आप हाथ मिला रहे हैं।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने टीएमसी के बागियों पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "बीजेपी ने नई पॉलिटिक्स स्टार्ट कर दी है कि विपक्ष का सफाया करो। विपक्षी भी इनका होगा। नेता प्रतिपक्ष भी यही तय करेंगे कि कौन होगा। इन्होंने नेता प्रतिपक्ष भी बना दिया है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम लोग देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के अलावा इस लड़ाई को कोई लड़ ही नहीं सकता। राहुल गांधी का झंडा मजबूती के साथ सबको थामना चाहिए। अगर ये कांग्रेस में होते तो ये सब नहीं हो पाता। समय रहते सही निर्णय होता तो ये सब नहीं होता।"

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस के विलय के मुद्दे पर इमरान मसूद ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी बहादुर नेता हैं। अगर वो साथ आएं तो इससे अच्छी बात क्या है। लेकिन मुझे जानकारी नहीं है।"

TMC के बागी लोकसभा सांसदों की लिस्ट

शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)

सयानी घोष (जादवपुर)

यूसुफ पठान (बहरामपुर)

शताब्दी रॉय (बीरभूम)

माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)

बापी हलदार (मथुरापुर)

पार्थ भौमिक (बैरकपुर)

जून मलिया (मेदिनीपुर)

कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)

काकोली घोष (बारासात)

जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)

खलीलुर रहमान (जंगीपुर)

अबू ताहेर खान (मुर्शिदाबाद)

मित्याली बाग (आरामबाग)

दीपक अधिकारी (घाटाल)

अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)

डॉ। शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)

असित कुमार माल (बोलपुर)

रचना बनर्जी (हुगली)

Created On :   10 Jun 2026 10:40 PM IST

Tags

Next Story