दिग्गी राजा सुरखी में समय बर्बाद न करें, वे बुुंदेलखंड का बाल भी बांका नहीं कर पायेंगे - गोविंद सिंह राजपूत 

Diggi Raja should not waste time in Surkhi, he will not even be able to turn the hair of Bundelkhand - Govind Singh Rajput
दिग्गी राजा सुरखी में समय बर्बाद न करें, वे बुुंदेलखंड का बाल भी बांका नहीं कर पायेंगे - गोविंद सिंह राजपूत 
मध्य प्रदेश दिग्गी राजा सुरखी में समय बर्बाद न करें, वे बुुंदेलखंड का बाल भी बांका नहीं कर पायेंगे - गोविंद सिंह राजपूत 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सुरखी यात्रा को लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड एवं सुरखी में अपना समय बर्बाद न करे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय का कार्यकाल आज भी लोगों को याद है, जब बिजली के लिए लोग हमेशा परेशान रहते थे। बिजली न मिलने से  किसानों की फसलें बर्बाद होती थी। प्रदेश में सड़कों का हाल सभी जानते हैं। मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ देते थे, इतनी खराब सड़कें आप के समय में थी।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह बुधवार को सुरखी क्षेत्र में ही हैं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं  में ऊर्जा भरने का काम कर रहे है। इतना नही दिग्विजय के निशाने पर बुंदेलखंड के तीनों मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भूपेन्द्र सिंह तथा गोपाल भार्गव है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि आपने विकास के नाम पर सुरखी में एक ईट भी नहीं लगाई। राजपूत ने कहा कि मुझे व मेरे परिवार को सुरखी की जनता आज से नहीं 25 वर्षों से जानती है। सुरखी विधानसभा मेरे परिवार जैसी है। हम सब एक हैं पुराने भाजपा के लोग हो या नए भाजपा के कार्यकर्ता, हमारे यहां सभी को मान-सम्मान मिलता है। हमारे द्वारा कभी किसी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया गया और ना ही हमने कभी दबाव बनाने की राजनीति की है। राजपूत ने कहा कि मेरे भाजपा में आने के बाद सुरखी में हजारों करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। इन विकास कार्यों पर आप ग्रहण ना लगाएं। आपके द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों पर जनता विश्वास करने वाली नहीं है। राजपूत ने कहा कि सुरखी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से आ रही है। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर व्यंग करते हुए कहा कि जहां-जहां पग पड़े संतन के तहां तहां बंटाधार। आप जहां जाते हैं, वहां-वहां बंटाधार हो जाता है। राजपूत ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Created On :   12 April 2023 2:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story