इंक फैट्री में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लिया विकराल रूप, मौके पर पहुंचे सात दमकल और 3 फोम वाहन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई है। इलाके में आग इतनी तेजी से फैले की देखते ही देखते पूरे इलाके को चपेट में ले लिया। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दूर से ही आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई देने लगीं। वहीं आसमान में काले धुएं का घना गुबार नजर आया। धुएं की वजह से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में इंक बनाने का काम किया जाता था, थाना नंदग्राम इलाके के आदर्श नगर के हिंडन विहरा में स्थित है।
यह भी पढ़े -हादसों का शहर बना 'जयपुर', पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड के बाद निर्माणाधीन इमारत में मिट्टी धंसी, तीन महिलाओं की मौत
फैक्ट्री परिसर में चल रहे थे दो काम
मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री की निचली मंजिल पर इंक का गोदाम बना था। इसके ऊपरी मंजिल पर रबड़ स्टांप बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री परिसर में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में गोदाम के एक बड़े हिस्से में फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
मौके पर दमकल विभाग की 7 गाड़ियां
आग इतनी भयावह थी कि दमकल विभाग की सात गाड़िया और तीन विशेष फोम टेंडर वाहन भी मौके पर भेजे गए। इसके बाद दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने और आसपास के इलाकों में फैली आग को रोकने का काम शुरू किया। इसे बुझाने के लिए लगातार फोम और पानी का उपयोग किया गया। मौके पर केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के होने की वजह से आग पर काबू पाना आसान नहीं था।
यह भी पढ़े -विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा सरकार ने मृतकों के परिजनों को नौकरी, बच्चों की पढ़ाई और आवास का दिया भरोसा
दमकल विभाग ने हादसे पर क्या कहा?
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगी भीषण आग को बुझाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल ऐसे कोई जानकारी सामने नहीं मिली है, जिसकी वजह से ये आग लगी है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि ये घटना शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई होगी। लेकिन इसका वास्तविक पता जांच पूरी होने के बाद की सामने आएगा।
Created On :   11 Jun 2026 6:28 PM IST







