- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर शहर के 10 जोन में बाजार...
Nagpur News: नागपुर शहर के 10 जोन में बाजार क्षेत्र में सामुदायिक स्वच्छता
Nagpur News पर्यावरण संवर्धन पखवाड़ा अतर्गत महानगरपालिका प्रशासन से 5 से 21 जून तक शहर भर में 'विशेष स्वच्छता अभियान' संचालित किया जा रहा है। अभियान में गुरूवार को बाजारक्षेत्र, व्यावसायिक संकुल, मॉल्स व मंडी क्षेत्र में स्वच्छता की गई। इसके साथ ही जोन के अधिकारियों ने नागरिकों को कचरा विलगीकरण और व्यवस्थापन को लेकर जनजागृति भी की है। मनपा के स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग के लिए एकमात्र स्वयंसेवी संस्था ग्रीन विजिल फाऊंडेशन ही नजर आ रही है, जबकि स्वच्छता अभियान के आयोजन में करीब 20 से अधिक संस्थाओं से सहयोग करने का आश्वासन दिया गया था।
अभियान के तहत लक्ष्मीनगर जोन अंतर्गत खामला मार्केट परिसर में नगरसेवक अमोल श्यामकुले, जोन स्वच्छता अधिकारी ऋषिकेश इंगले, स्वच्छता निरीक्षक दिनकर गजभीये के साथ स्थानीय नागरिकों ने अभियान में सहयोग किया। मंगलवारी जोन अंतर्गत जरीपटका मार्केट में नगरसेवक प्रमिला माथराणी के नेतृत्व में स्वच्छता की गई। वहीं दूसरी ओर आशीनगर जोन अंतर्गत कमाल मार्केट में जोन सभापति आसिफ शेख, नगरसेवक अभिषेक शंभरकर, नगरसेवक कल्पना द्रोणकर, जोनल स्वच्छता अधिकारी भोला खोब्रागडे, पूर्व नगरसेवक संजय जयस्वाल ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। नेहरुनगर जोन, सतरंजीपुरा जोन अंतर्गत इतवारी मार्केट में नगरसेवक सुजाता कोंबाडे, नगरसेवक सुहास नानवटकर, जोनल स्वच्छता अधिकारी राजेश गायधनी समेत अन्य ने सहयोग किया। धंतोली जोन अंतर्गत महात्मा फुले बाजार और कॉटन मार्केट परिसर में स्वच्छता की गई।
ग्रीन विजिल के कार्यकर्ता जुटे सफाई में : हनुमाननगर जोन अंतर्गत बुधवार बाजार, सक्करदरा बाजार में व्यावसायिक संकुल, मॉल्स और मंडी परिसर में स्वच्छता की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त नरेंद्र बावनकर, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, जोनल स्वच्छता अधिकारी दिनेश कलोडे, ग्रीन विजिल फाऊंडेशन के कौस्तव चॅटर्जी, टीम लीडर सुरभी जयस्वाल, मेहुल कोसुरकर, शीतल चौधरी, बिष्णुदेव यादव, प्रिया यादव, पिनाकी बनिक, प्रतिक इसमपल्लीवार ने गांधी मार्केट के अध्यक्ष नाना गीरड, राजेश काले, एनडीएस पथक और नागरिकों के साथ अभियान में सक्रियता से सहयोग किया।
Created On :   11 Jun 2026 4:23 PM IST

















