West Bengal Politics: 'TMC में अभिषेक बनर्जी रहेंगे या मैं...', ममता को कल्याण बनर्जी की सख्त चेतावनी, पूर्व सीएम के सामने रखी शर्त

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह ममता बनर्जी के साथ हैं लेकिन पार्टी में आगे क्या होगा, इसका फैसला अब ममता बनर्जी को करना होगा। वहीं, पार्टी छोड़ चुके पूर्व नेता रिजू दत्ता ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर कई आरोप लगाए और दावा किया कि पार्टी के कुछ और सांसद भी जल्द बड़ा कदम उठा सकते हैं।
यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश में चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर पोस्टवार, दोनों एक दूसरे पर लगा रहे है लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप
कल्याण बनर्जी ने क्या कहा?
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं और उनके साथ हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को तय करना होगा कि पार्टी में अभिषेक बनर्जी रहेंगे या फिर वह। उनका कहना है कि अगर पार्टी अभिषेक बनर्जी के बिना नहीं चल सकती तो वह खुद पार्टी में नहीं रहेंगे।
रिजू दत्ता ने साधा निशाना
पूर्व टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने कल्याण बनर्जी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई लोग ऐसी ही सोच रखते हैं। दत्ता ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के कारण कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ ममता बनर्जी की वजह से टीएमसी से जुड़े थे।
और सांसदों के इस्तीफे का दावा
रिजू दत्ता ने दावा किया कि आने वाले समय में टीएमसी के चार और राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय नहीं होगा, लेकिन दोनों दल भविष्य में बंगाल में साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।
Created On :   11 Jun 2026 4:05 PM IST






