असम समाचार: गुवाहाटी में ब्रह्मापुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु पर प्रगति पथ यात्रा का हुआ आयोजन, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल रहें मौजूद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। असम के गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा का आयोजन हुआ, इसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने हिस्सा लिया। आज गुरुवार को ब्रह्मापुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु पर प्रगति पथ यात्रा का आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री पाटिल समेत स्थानीय विधायक विजय गुप्ता एवं बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
यात्रा का उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना था। यात्रा में पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में बताया गया। इसके बाद नॉथ गुवाहाटी में दोल गोविंद मंदिर आवास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़े -टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल बेमिसाल रहे हैं, प्रधानमंत्री 2047 के विकसित भारत की बात करते हैं। 12 करोड़ टॉयलेट बनाए गए, हर घर में नल से जल की व्यवस्था की गई। 16 करोड़ घरों में नल से जल जा रहा है। शेष 3 करोड़ घरों में भी नल से जल पहुंचाने का काम दिसंबर 2028 से पहले पहुंचाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा NDA के सभी नेताओं ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया कि आज की परिस्थितियों में भी जनता ने हम पर विश्वास किया 12 साल का पड़ाव एक मील के पत्थर के रूप में रहा है।
Created On :   11 Jun 2026 5:48 PM IST






