UP politics: 'सत्य बोलने की हिम्मत अभी हमारी नहीं...' पेपर लीक समेत देश के बड़े विवादों पर पूर्व भाजपा सांसद ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश से पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने देश के बड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गोंडा के विष्णोहरपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राम मंदिर दानपात्र विवाद, नीट पेपर लीक और पहलवानों के विवाद पर खुलकर बात की है।
यह भी पढ़े -धर्मांतरण के मामलों की निष्पक्ष जांच हो, इस्लाम जबरन धर्म परिवर्तन की इजाजत नहीं देता शिया धर्मगुरु
पेपर लीक मामले में दी प्रतिक्रिया
देशभर में पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ है। इसके बाद विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग कर रहे हैं। इस पर भाजपा नेता ने कहा, "क्या धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा दे दें, तो कोई गारंटी ले सकता है कि दोबारा पेपर लीक नहीं होगा?" उन्होंने आगे कहा कि पेपर लीक के पीछे अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का एक पूरा नेक्स् काम करता है। इस वजह से हर जगह मंत्री रखवाली नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि पहली बार बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने आगे भरोसा जताते हुए कहाकि जो सरकार कश्मीर और बंगाल की समस्या सुलझाने का करवा सकती है तो इस पेपर लीक तंत्र को भी हर हाल में ध्यस्त करके रहेगी।
यह भी पढ़े -यूपी दो सगी बहनों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
राम मंदिर दानपात्र विवाद पर क्या कहा?
अयोध्या राम जन्मभूमि के दानपात्र से जुड़ी कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। इससे जुड़े सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला मामला है। उन्होंने कहा, "देखिए, अगर मैं सच बोल दूंगा तो बहुत परेशानी में आ जाऊंगा, क्योंकि वो बहुत बड़े लोग हैं। सत्य बोलने की हिम्मत अभी हमारी नहीं है, कभी सही समय आएगा तो बोलेंगे।"
महिला पहलवानों के विवाद पर की टिप्पणी
पूर्व सांसद ने महिला पहलवानों के आंदोलन की तरफ इशारा किया और तंज कसते हुए कहा, "2023 में कुछ वर्ल्ड चैंपियन और विश्व चैंपियन हैं, जिन्होंने कुछ रायता फैलाया था, फिलहाल मैं उसी को समेटने में लगा हुआ हूं।"
Created On :   11 Jun 2026 5:54 PM IST






