Rajya Sabha Election 2026: 14 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत, MP और गुजरात में BJP का क्लीन स्वीप, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के 4 सांसद चुने गए

14 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत, MP और गुजरात में BJP का क्लीन स्वीप, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के 4 सांसद चुने गए
14 उम्मीदवारों की राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत हुई है। इन सभी के सामने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। 14 विजयी उम्मीदवारों में से बीजेपी के 10 और कांग्रेस के 4 हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। 14 उम्मीदवारों की राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत हुई है। इन सभी के सामने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। 14 विजयी उम्मीदवारों में से बीजेपी के 10 और कांग्रेस के 4 हैं। गुजरात की सभी 4 और मध्यप्रदेश की सभी तीन सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत हुई है। कांग्रेस शासित कर्नाटक राज्य की 4 सीटों में से तीन पर कांग्रेस जबकि एक पर एनडीए को जीत मिली है। यहां से जीतने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा शामिल हैं।

राजस्थान में दो सीटों पर जीती बीजेपी

बात करें राजस्थान की तो यहां की तीन में दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई है। भाजपा के सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध चुने गए हैं।

मध्यप्रदेश में भाजपा के रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और महेश केवट की जीत हुई है। पहले यहां की तीन में से एक सीट पर कांग्रेस की जीत निश्चित मानी जा रही थी।लेकिन 9 जून को बीजेपी की शिकायत पर रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट को निर्विरोध जीता घोषित कर दिया गया।

बाकी 12 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

इसके बाद अब बाकी की बची 12 सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। इनमें अंध्रप्रदेश की 4, झारखंड की 2 और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, मिजोरम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु की 1-1 सीटें हैं। इनमें से 8 पर बीजेपी, दो पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और एक सीट पर टीवीके को जीत मिल सकती है।

Created On :   11 Jun 2026 7:39 PM IST

Tags

Next Story