West Bengal Politics: कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी के जख्मों को कुरेदा, इंडिया गठबंधन को कमजोर करने के लगाए आरोप, उदित राज ने TMC नेता की आलोचना

कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी के जख्मों को कुरेदा, इंडिया गठबंधन को कमजोर करने के लगाए आरोप, उदित राज ने TMC नेता की आलोचना
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) दो गुटों में बटती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही ममता की कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ती हुई भी दिखाई दे रही है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) दो गुटों में बटती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही ममता की कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ती हुई भी दिखाई दे रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने एक बार फिर ममता के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि जिस प्रकार से टीएमसी की खबरें सामने आ रही है उससे उनकी मुश्किलें ओर बढ़ रही है।

अभिषेक बनर्जी को लेकर दी प्रतिक्रिया

उदित राज का कहना है कि ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को कमजोर करने का काम किया था। अगर वह इसे कमजोर नहीं बनाती तो आज उनकी पार्टी सही सलामत होती। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक बनर्जी का भी जिक्र करते हुए उन्हें टीएमसी का 'अधिनायकवाद' बताया। उन्होंने आगे कहा कि इस वजह से पार्टी में टूट तो होना संभव थी। अब सांसद और विधायक इनके बुलावे पर नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक तो तानाशाही थी और दूसरी तरफ आईपैक से नाराजगी थी।

भाजपा सरकार पर क्या बोले?

कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा, "जहां बीजेपी की सरकार आती है वहां ईडी, सीबीआई, लोकल एजेंसीज दवाब डालते हैं। जिसकी वजह से टीएमसी टूट रही है। टीएमसी की कोई विचारधारा नहीं थी। एक सिंडिकेट बन गया था कि चुनाव जीतो और मिलकर बांटों और लूटो।"

विचारधारा पर क्या बोले?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां पर विचारधारा की कमी नजर आई थी। अगर सही विचार धारा होती तो टिक भी जाते, लेकिन अब खाने-पीने के लाले पड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "अभिषेक बनर्जी के खिलाफ आक्रोश तो है। यह भी एक बात है कि उनके आंतरिक विरोधाभास इतने भारी हैं कि जब तक सत्ता थी तब तक एक थे, लेकिन जब सत्ता नहीं है, लोभ भी नहीं है और दवाब भी नहीं है तो आंतरिक विरोधाभास उभरकर आ गए हैं।"

Created On :   11 Jun 2026 10:51 PM IST

Tags

Next Story