MP News: इंदौर महापौर के शिकायती पत्र का दिग्विजय सिंह ने किया स्वागत, फोन पर चर्चा कर जताया आभार, कहा अब न्यायालय के समक्ष रखूंगा पूरा पक्ष

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा उनके विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही किए जाने के संबंध में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पत्र लिखे जाने पर महापौर से दूरभाष पर चर्चा की। दिग्विजय सिंह ने महापौर भार्गव को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके इस कदम से उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखने और अपने पक्ष को विस्तार से प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।
सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपने विचार रखने तथा संवैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के अंतर्गत अपना पक्ष रखने का अधिकार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सत्य एवं तथ्य सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी स्पष्टता के साथ प्रस्तुत होंगे।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश में भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र जारी करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने किया पलटवार, कहा सीट चुराई हुई
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके 50 वर्षों के राजनैतिक जीवन में उन्होंने सदैव संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और न्यायपालिका का सम्मान किया है तथा आगे भी करते रहेंगे।
Created On :   13 Jun 2026 2:04 PM IST










