UP Politics: चेले-चपाटों को समझाना चाहिए... अखिलेश यादव की बेटी मामले पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया

चेले-चपाटों को समझाना चाहिए... अखिलेश यादव की बेटी मामले पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही में सोशल मीडिया पर समजावादी पार्टी के चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी मामले पर सियासत गरमा रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर समजावादी पार्टी के चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी मामले पर सियासत गरमा रही है। इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि बेटी-बेटी होती है, बेटी का सम्मान होना चाहिए लेकिन अखिलश यादव को अपने चेले-चपाटों को समझाना चाहिए कि वो अपनी भाषा पर संयम करें।

अखिलेश यादव की बेटी पर अभ्रद टिप्पणी मामले पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया

आजमगढ़ में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, "टी-बेटी होती है। बेटी का सम्मान होना चाहिए, मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी। जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें FIR दर्ज करवाओ।"

सीएम योगी ने कहा कि बेटी के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं की जाएगी। बेटी का सम्मान होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी। जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें FIR दर्ज करवाओ।

सीएम योगी ने कहा कि बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनकर टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। बेटी-बेटी होती है और हम तो उस संस्कार में पले हैं। जहां कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन'।।।हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश देते हैं। अपने चेले-चपाटों को कह दीजिए कि अपनी भाषा का संयम करें।

अखिलेश यादव ने सीएम योगी और बीजेपी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा "दूसरों के प्रति टिप्पणी करने से पहले खुद सोचा करो कि उनके लोग बहन बेटियों, बुजुर्गों और दिवंगत नेताओं के प्रति वो कैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अच्छा होगा उनको समझाओ और अगर नहीं समझ सकते तो हमारे हवाले कर दो हम उनके समझा देंगे।"

बता दें, इससे पहले सपा चीफ अखिलेश यादव ने बेटी अदिति पर की जा अभद्र टिप्पणियों पर बिना जिक्र किए बीजेपी और सीएम योगी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, "ये इसलिए हमला हो रहा है क्योंकि जो दो लोग ऊपर बैठे हैं उनका अपना कोई परिवार वहीं नहीं। परिवार वाले ही परिवार वालों का दुख-दर्द समझ सकते हैं। जो कुर्सी पर बैठे है, उन्हें परिवार वालों की कोई चिंता नहीं है।"

गौरतलब है कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी को लेकर 10 जून को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। यहीं नहीं चोरी तक की बात कही। जिसके बाद से ही इस मुद्दे को लेकर बवाल हो गया। सपा कार्यकर्ताओं में इसके खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। वहीं कानपुर में तीन नामज़द आरोपियों के ख़िलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Created On :   13 Jun 2026 3:43 PM IST

Tags

Next Story