Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के MLC बनने पर क्या बोली उनका मां? पार्टी को लेकर कह दी बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह एमएलसी प्रत्याशी बनाए गए थे वह निर्विरोध चुने गए। उनकी जीत पर उनकी मां की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा हमार बेटा MLC बन गया हम बहुतय खुशी हैं। बता दें, बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की 10 खाली सीटों पर बीते गुरुवार (11 जून, 2026) को सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
पवन सिंह की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह भोजपुरी में अपनी बात कह रही हैं। बेटे के एमएलसी बनने पर उन्होंने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "हमार बेटा एमएलसी बन गएल, हम बहुत खुश बानी। सब बड़ लोग के हाथ जोड़के नमस्ते अइसहीं आशीर्वाद दीं लोग कि हमार बेटा खूब आगे बढ़ जाए हम बहुत खुश बानी… सब लोग खुश बा हमार सबके आशीर्वाद बा आप लोग आशीर्वाद देते रहीं।
पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को हृदय से आभार जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं सदैव अपेक्षित हैं।"
Created On :   13 Jun 2026 1:09 AM IST












