MP Politics: नटराजन को राहुल ने बनाया प्रत्याशी इसलिए कांग्रेस ने षडयंत्र कर नामांकन गलत भरवाया- कृष्णा गौर

नटराजन को राहुल ने बनाया प्रत्याशी इसलिए कांग्रेस ने षडयंत्र कर नामांकन गलत भरवाया- कृष्णा गौर
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी हैं। कांग्रेस एक तरफ भाजपा पर सीट चोरी का आरोप लगाते हुए दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी हैं। कांग्रेस एक तरफ भाजपा पर सीट चोरी का आरोप लगाते हुए दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री कृष्णा गौर ने पत्रकार वार्ता कर मीनाक्षी नटराजन के साथ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा मीनाक्षी नटराजन को राहुल गांधी ने उम्मीदवार बनाकर भेजा था, मप्र कांग्रेस के नेता नहीं चाहते थे कि मीनाक्षी नटराजन यानी एक महिला विजयी बनकर राज्यसभा पहुंचें।

षड्यंत्र पूर्वक जानकारी छिपाकर नटराजन का नामांकन कांग्रेस नेताओं ने निरस्त कराया। सर्वोच्च न्यायालय ने भी मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी। कांग्रेस को महिला विरोधी है। कांग्रेस ने दो महिलाओं के साथ छल किया है। तेलंगाना में महिला कार्यकर्ता को प्रताड़ित किया गया। वहीं मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र गलत भराया गया। महिला राज्यसभा न पहुंचे इसलिए ये षडयंत्र कर जानकारी छिपाई गई। कांग्रेस नारी सम्मान का मुद्दा बनाकर प्रदेश को बदनाम करना चाहती है। यह मामला महिला के साथ अन्याय का नहीं, बल्कि नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने का है।

तेलंगाना में महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस के एक नेता पर शादी का झांसा देकर शोषण, ब्लैकमेल और धमकी देने का आरोप लगाया था। न्याय दिलाने की बजाय मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस नेता को संरक्षण देती रहीं। इसके बाद महिला न्यायालय पहुंची, और मीनाक्षी नटराजन भी अभियुक्त बनीं। नटराजन अगर यह कहती हैं कि उन्हें इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं हे, तो वह झूठ बोल रही हैं, क्योंकि 17 सितंबर 2025 को तेलंगाना की न्यायालय ने मीनाक्षी नटराजन को समन जारी किया था। नटराजन ने 24 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में जवाब भी प्रस्तुत किया है। यही तथ्य मीनाक्षी ने राज्यसभा के अपने नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में छिपाया गया था, जिसके कारण उनका नामांकन पत्र निरस्त हुआ।

Created On :   12 Jun 2026 9:50 PM IST

Tags

Next Story