'भाजपा की टूट जाएगी कमर': 'समय की मांग है कि छोटे दलों को कांग्रेस में विलय कर...' TMC की टूट पर राशिद अल्वी ने BJP पर किया जोरदार हमला

समय की मांग है कि छोटे दलों को कांग्रेस में विलय कर... TMC की टूट पर राशिद अल्वी ने BJP पर किया जोरदार हमला
भारत की पूरी राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चर्चा हो रही है। पार्टी के मामले में लगातार कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारत की पूरी राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चर्चा हो रही है। पार्टी के मामले में लगातार कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। उदित राज के बाद अब पार्टी के सीनियर लीडर और पूर्व सांसद राशिद अल्वी की टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि छोटो दलों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। उनका कहना है कि बीजेपी का मकसद उनके सांसदों को तोड़ना है, ताकि संसद में दो तिहाई बहुमत हासिल किया जा सके।

शरद गुट पर क्या दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता का कहना है कि ममता बनर्जी के 20 सांसद आराम से तोड़ लिए जाएंगे। इसके साथ ही कहा कि वो डीएमके के संपर्क में है और उनसे कह रहे हैं कि एनडीए में शामिल हो जाए। एनडीए को 10-15 सांसदों की जरूरत है। ऐसे में शिवसेना, शरद पवार और छोटी-छोटी पार्टियों को भी आराम से तोड़ लिया जाएगा। इससे दो-तिहाई बहुमत मिल जाएगा और दो-तिहाई बहुमत हासिल कर कानून में बदलाव आराम से होगा।

कांग्रेस में विलय पर क्या बोले?

राशिद अल्वी ने इसी को ध्यान में रखते हुए कहा कि छोटे-छोटे दलों को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए, क्योंकि ये वक्त की जरूरत है। उन्होंने ने बताया कि उनके पास 100 सांसद है। अगर 5-5 और 7-7 सांसद इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएंगे तो ये आंकड़ा 150 तक पहुंच जाएगा। इसके बाद भाजपा उनको किसी हालत में तोड़ नहीं पाएगी।

TMC बागी सांसदों की लिस्ट पर क्या कहा?

कांग्रेस पूर्व सांसद ने टीएमसी बागी सांसदों की सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी अपना खेल खेल रही है। वो बंगाल के अंदर ममता बनर्जी को खत्म कर देना चाहती है, लेकिन मैं ममता बनर्जी से भी कहूंगा कि हम आपकी बहुत इज्जत करते हैं। हमेशा आपको सपोर्ट भी करते हैं। लेकिन जिस तरीके से सवाल सांसद उठा रहे हैं, उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) के बारे में, राजनीति में आदमी इज्जत के लिए आता है। आप बड़े नेता हो सकते हैं लेकिन वो गुलाम नहीं होते। उनकी इज्जत करनी पड़ेगी। राजनीति में आज जो ऊपर बैठा हुआ है वो नीचे के लोगों की इज्जत नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से ममता बनर्जी की तरफ से सारे काम हो रहे हैं।"

Created On :   12 Jun 2026 6:58 PM IST

Tags

Next Story