Bihar Politics: राबड़ी देवी के खिलाफ CBI में दर्ज हो सकती है शिकायत, जेडीयू नेता ने सिंगर को हीरे का कंगन देने पर जताई आपत्ति!

राबड़ी देवी के खिलाफ CBI में दर्ज हो सकती है शिकायत, जेडीयू नेता ने सिंगर को हीरे का कंगन देने पर जताई आपत्ति!
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन मौके के एक घटना ने राजनीति में बहस शुरू हो गई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन मौके के एक घटना ने राजनीति में बहस शुरू हो गई है। लालू के 79वें जन्मदिन के कार्यक्रम में भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सिंगर छोटू छलिया को हीरे से जड़ा कंगन भेंट किया था। इस पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने राबड़ी देवी से बिल दिखाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने ईडी को इस संबंध में लेटर लिखने को भी कहा है।

कंगन से जुड़े पूछे सवाल?

न्यूज एजेंसी आईएनएनएस से चर्चा करते हुए जेडीयू नेता का कहना है कि राबड़ी देवी ने सिंगर छोटू छलिया को जो हीरे से जड़ा कंगन दिया है। उसका बिला किसके पास है? उसे कहां से खरीदा गया था? उसका जीएसटी नंबर क्या है? क्या अभी भी इसका बिल मिल जाएगा?

छोटू छलिया से पूछता के लिए लिखेंगे पत्र

नीरज कुमार का कहना है, "इस मामले में वे ईडी को पत्र लिखेंगे और छोटू छलिया से पूछताछ कराने की मांग करेंगे कि कंगन असली हीरे का था या नहीं, उसे क्यों दिया गया और पूरा ब्योरा क्या है।" उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधा और कहा, "आरजेडी अपसंस्कृति का पर्याय बन गया है।"

उन्होंने आगे बताया, "लालू प्रसाद यादव बीमार हैं, किडनी का इंफेक्शन है, ऐसे में आम लोगों से दूरी बनानी चाहिए, लेकिन वह समारोह में शामिल हो रहे हैं, वह उनका निजी मामला है, हम तो उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर सकते हैं। जहां तक उस कार्यक्रम की बात है तो छोटू छलिया ने खुद कहा कि उसे राबड़ी देवी से हीरे के कंगन मिले हैं।"

'सिंगर कम कार्यकर्ता ज्यादा'

जेडीयू नेता बताते हैं, "छोटू छालिया सिंगर कम आरजेडी के समर्पित कार्यकर्ता ज्यादा हैं। कभी आरजेडी ने उन्हें एमएलसी नहीं बनाया, राज्यसभा नहीं भेजा। लेकिन कार्यक्रम में हीरे के कंगन दिए गए हैं तो उसका पूरा ब्योरा आरजेडी को देना चाहिए।"

Created On :   12 Jun 2026 11:52 PM IST

Tags

Next Story