पश्चिम बंगाल पॉलिटिक्स: TMC में टूट के बीच जेल जाएंगी ममता बनर्जी? पूर्व CM पर FIR मामले को लेकर AIMIM नेता वारिस पठान ने दी प्रतिक्रिया

TMC में टूट के बीच जेल जाएंगी ममता बनर्जी? पूर्व CM पर FIR मामले को लेकर AIMIM नेता वारिस पठान ने दी प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी मुश्किलों से घिर गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी मुश्किलों से घिर गई है। चुनावी हार ने टीएमसी में इस कदर फूट डाली की उसके 19 नेता बागी हो गए हैं। इस घटनाक्रम पर अब महाराष्ट्र में एआईएमआईएम नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ भाषण के आरोप में हुई एफआईआर पर बातचीत की है। वारिस पठान ने कहा, "दीदी का तो वक्त बहुत खराब चल रहा है। उन्हें सब छोड़कर जा रहे हैं।"

ममता बनर्जी पर एफआईआर दर्ज होने पर वारिस पठान की प्रतिक्रिया

एआईएमआईएम ने कहा, "सुनने में आ रहा है कि उनके खिलाफ हेट स्पीच के मामले में एफआईआर भी दर्ज किया गया है। मामले में कानूनी रूप से पुलिस जांच करेगी और जो भी होगा वे सबके सामने आएगा। वहीं जब वारिस पठान से पूछा गया कि क्या कभी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जेल की हवा खानी पड़ सकती है तो उन्होंने कानून का हवाला दिया।"

इस सवाल के जवाब में वारिस पठान ने कहा, "कानून सबके ऊपर लागू होता है। चाहे वे मुख्यमंत्री हो या चाहे वे आम नागिरक हो। यह संविधान में लिखा हुआ है। कोई संविधान से बड़ा तो नहीं है न। सब संविधान के दायरे में हैं। अगर जो गलती किया है उसके खिलाफ कानून का शिंकजा कसा जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "जो भी है वे कानून के हिसाब से चलेगा।"

ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

बता दें, चुनाव में एआईएमआईएम को झटके के बाद अब पार्टी के नेताओं की ओर से लगातार बड़े-बड़े झटके दिए जा रहे हैं। ऐसे में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का कांग्रेस में विलय होने की संभावना है। पिछले कई दिनों से इन अटकलों ने जोर पकड़ा हुआ है। इस बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने नेताजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नौ मार्च को कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान बनर्जी की टिप्पणियां समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाली थीं।

Created On :   13 Jun 2026 12:08 AM IST

Tags

Next Story