विधानसभा चुनाव 2027: यूपी में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी की प्लानिंग, चर्चाओं में सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात और पकंज की नई टीम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है, लेकिन उसकी तैयारी सात -आठ महीने पहले ही शुरु हो गई है। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन शुरु हो गया है, इसके लिए एनडीए में शामिल क्षेत्रीय दलों के नेताओं की बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात होना शुरु हो गई है। इसके साथ ही हाल ही में यूपी बीजेपी की कमान पंकज चौधरी को सौंपी गई है। सियासी गलियारों में उनकी नई टीम को लेकर भी चर्चाएं तेजी से चल रही है। आरएलडी ने हाल ही में अपनी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से नए नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने के कोशिश में है।
यह भी पढ़े -आगामी चुनाव में क्यों 'हाथी' की सवारी करना चाहती हैं सपा-कांग्रेस? बसपा पहले ही अकेले चुनाव लड़ने का कर चुकी है ऐलान
खबर ये भी सामने आ रही है बीजेपी विधानसभा चुनाव में गठबंधित दलों के साथ चुनावी प्रचार और चुनावी रणनीति का साझा रोडमैप तैयार करने की कोशिश में है। बीजेपी और अन्य दलों के बीत सीट शेयरिंग और चुनावी प्रचार दोनों को अगले महीने तक फाइनल करने का अनुमान है। इसके पीछे की वजह से कैबिनेट बदलाव और विस्तार के साथ संगठन की नई टीम तैयार होना भी है।
यह भी पढ़े -उत्तरप्रदेश में सपा के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा गठबंधन बराबरी का होता
आगामी चुनाव आहट के बीच बीजेपी जल्द ही सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर विमर्श शुरू करेगी। पंकज की नई टीम को लेकर पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और केंद्रीय संगठन की नई टीम गठित होने का इंतजार कर रही है। दिल्ली में हाल ही के दिनों में सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से सीट बंटवारे को लेकर मुलाकात की। इसके बाद राजभर और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने उत्तरप्रदेश में बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की, बीजेपी नेताओं से हुई इस मुलाकात के दौरान राजभर और निषाद दोनों ही नेताओं ने सीट बंटवारे को लेकर विचार- विमर्श और चर्चा करने का अनुरोध किया। एनडीए नेताओं के बीच हुई इन मुलाकातों के बाद सियासी गलियारों में ये माना जा रहा है कि जल्द ही गठबंधन दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर विमर्श शुरु होने की उम्मीद है। बीजेपी नेताओं की ओर से ऐसा आश्वासन देने की बात सामने आई है।
Created On :   12 Jun 2026 4:37 PM IST










