Ram Mandir Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में कितने की हुई चोरी? संजय राउत ने किया बड़ा दावा, बोले- CCTV फुटेज में...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के पैसे की चोरी को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में चढ़ावे के रूप में आए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम गायब हुई है। राउत का दावा है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
राउत की प्रतिक्रिया
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा किराम मंदिर में चढ़ावे के तौर पर आए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की जो डकैती हुई, वह CCTV फुटेज में साफ दिख रही है। अगर राम को चढ़ाए गए 5 करोड़ रुपये चोरी हो जाते हैं, तो इसके लिए UP और केंद्र, दोनों जगह आपकी सरकार जिम्मेदार है। आप EVM, वोट और सीटें तो चुराते ही हैं, अब राम के चढ़ावे से भी चोरी कर रहे हैं; आपके हर काम में चोरी शामिल है।
यह भी पढ़े -14 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत, MP और गुजरात में BJP का क्लीन स्वीप, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के 4 सांसद चुने गए
'हम अयोध्या जाएंगे'
उन्होंने आगे कहा कि हमें लगता है कि भगवान राम हमें वापस बुला रहे हैं। कल मैंने उद्धव ठाकरे से बात की और कहा कि हमें अयोध्या जाना चाहिए। इसलिए, अयोध्या जाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। हम सबसे पहले अयोध्या जाएंगे। हम सबसे पहले भगवान राम से मिलेंगे। हम सिर झुकाकर भगवान श्री राम से माफी मांगेंगे।
Created On :   12 Jun 2026 3:04 PM IST







