Bengal News: एनडीए के कई नेताओं ने टीएमसी के मौजूदा हालातों को लेकर ममता पर बोला हमला

एनडीए के कई नेताओं ने टीएमसी के मौजूदा हालातों को लेकर ममता पर बोला हमला
बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी पार्टी में अन-बन और टूट फूट जारी है, टीएमसी से 20 सांसद अलग हो गए है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी पार्टी में अन-बन और टूट फूट जारी है, जिसे लेकर सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के नेता ममता बनर्जी पर हमलावर है।

इसे लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी बुरी तरह से हार गई है। जनता ने उन्हें नकार दिया। अब उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी को छोड़ने का मन बना लिया है और छोड़ भी रहे हैं, बड़े पैमाने पर विधायक और सांसद पार्टी को छोड़ रहे हैं, जब टीएमसी का बंगाल में राज था, तो उस समय अभिषेक बनर्जी ने जो अत्याचार किया, इसके कारण पूरी टीएमसी की छवि खराब हो गई और टीएमसी बर्बाद हो गई है।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा यह टीएमसी का अंदरूनी मामला है और टीएमसी अब बन चुकी है- टुकड़ों में कांग्रेस, दूसरों पर दोष डालने से बेहतर होगा कि टीएमसी में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी सच का सामना करें। अगर आप भतीजे को, परिवारवाद को पार्टी के ऊपर रखेंगे तो राज्यसभा सांसद भी छोड़ेंगे और विधानसभा में ज्यादातर विधायक भी अलग हो गए और लोकसभा में भी यही हाल है, अब असली लड़ाई बन चुकी है-असली टीएमसी बनाम नकली टीएमसी।

आपको बता दें एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि टीएमसी से अलग हुए 20 में से 19 सांसदों की सूची है, जिन्होंने 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे।

1. काकोली घोष दस्तीदार

2. शताब्दी रॉय

3. बापी हलदर

4. डॉ शर्मिला सरकार

5. प्रसून बंद्योपाध्याय

6.जगदीश बर्मा बसुनिया

7. असित कुमार मल

8. अरूप चक्रवर्ती

9. रचना बनर्जी

10. सायोनी घोष

11. खलीलुर रहमान

12. अबू ताहिर खान

13. यूसुफ पठान

14. मिताली बाग

15. माला रॉय

16. कालीपद सोरेन

17. दीपक अधिकारी

18. जून मालिया

19. पार्थ भौमिक

Created On :   12 Jun 2026 10:23 AM IST

Tags

Next Story