Haryana News: हांसी में एक दिल दहला वाला गोली कांड, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हरियाणा के हांसी में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, हांसी में तड़के सुबह एक जिम मालिक पर सड़क पर बाइक पर सवार होकर हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस गोली कांड को लेकर हरियाणा के साथ साथ पूरे देश की राजनीति गरमाई हुई है।
यह भी पढ़े -हरियाणा से भागे वांटेड गैंगस्टर वेंकेट गर्ग का जॉर्जिया से कराया प्रत्यर्पण, लाया गया दिल्ली
इसे लेकर कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो पोस्ट साझा करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है, कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हांसी में एक जिम संचालक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई- ये हरियाणा में 'जंगल राज' की दिल दहलाती तस्वीर है। BJP सरकारों में हत्या, लूट, अपहरण जैसी घटनाएं बेहद आम हो चुकी हैं। लोग डरे हुए हैं, असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि वे जानते हैं BJP का नाकारा सिस्टम उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हरियाणा को अपराध की आग में झोंकने के लिए BJP को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़े -हरियाणा के हांसी में खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्रवाई, अवैध इस्तेमाल में पकड़े गए 9 गैस सिलेंडर
हांसी SP विनोद कुमार ने जिम मालिक कपिल की हत्या की घटना के बारे में बताया, "तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के पत्नी के साथ रिश्ते, मृतक का आपराधिक इतिहास और अन्य पहलुओं की जांच हो रही है। मीडिया बंधुओं को हरी बॉक्सर के कुछ ऑडियो मिले हैं, उस पहलू की भी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़े -सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम
Created On :   11 Jun 2026 5:47 PM IST











