हरियाणा कांग्रेस का बड़ा एक्शन: राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों पर गिरी गाज, कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते किया सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, सढौरी विधायक रेणु बाला, रतिया से विधायक सरदार जनरैल सिंह, पुनहाना से विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन से विधायक मोहम्मद इजराइल को सस्पेंड कर दिया गया है।
कांग्रेस ने 5 विधायकों के खिलाफ लिया एक्शन
दरअसल, कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा के पांच विधायकों को तुरंत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 5 विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित कर दिया है।
इस दौरान राव ने यह कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेट के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद की गई है।
राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के चलते हुए सस्पेंड
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इन विधायकों ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ वोटिंग कर गंभीर अनुशासनहीनता का परिचय दिया जो संगठन के मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासन ही सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकर नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए साफ संदेश है कि पार्टी के सामूहिक फैसले और अधिकृत रुख के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Created On :   16 April 2026 4:19 PM IST












