Women’s Reservation Bill: अखिलेश यादव के सवाल पर अमित शाह का दो टूक जवाब, सपा की जाति जनगणना कराने की मांग पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव के बयान पर तीखा पलटवार किया है। दरअसल, उन्होंने अखिलेश यादव के जनगणना न होने के सवाल पर जवाब दिया है। शाह ने साफ किया कि जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना का फैसला ले लिया है। यह जनगणना जाति के आंकड़ों के साथ की जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की चले तो वे घरों की भी जाति तय कर दें।
यह भी पढ़े -बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही रालोमो के विधायक माधव आनन्द ने कहा-प्रदेश में शराबबंदी जरूरी नहीं
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव पर बरसे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र यादव की ओर से मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात पर नाराजगी जताई गई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह असंवैधानिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता। इससे पहले उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जिनसे जनता के बीच अनावश्यक चिंता पैदा हो रही है।
यह भी पढ़े -भाजपा नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा-27 साल तक महिलाओं को रोका, अब भी अड़ंगा डाल रहा विपक्ष
लोकसभा में महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन प्रस्ताव हुए पेश
बता दें, लोकसभा में गुरुवार को केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन प्रस्ताव पेश किए। इसके बाद सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि महिला बिल के नाम पर जो स्थिति कश्मीर और असम में देखने को मिली, उसी तरह की व्यवस्था पूरे देश में लागू करने की कोशिश की जा रही है, जिसका विपक्ष विरोध करेगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक इस बिल में पिछड़े वर्ग और मुस्लिम वर्ग की महिलाओं को शामिल नहीं किया जाता, तब तक उनकी पार्टी इसका समर्थन नहीं करेगी। उनके अनुसार, मौजूदा स्वरूप में यह बिल सभी वर्गों की महिलाओं के साथ न्याय नहीं करता। धर्मेंद्र यादव ने सरकार से मांग की कि इस बिल को वापस लिया जाए और 2023 में लाए गए महिला आरक्षण बिल को लागू किया जाए।
Created On :   16 April 2026 2:08 PM IST












