Women's Reservation Bill: 'बीजेपी चाहती है कि हम महिलाओं के साथ विश्वासघात...' सांसद संजय सिंह ने महिला आरक्षण बिल चर्चा के समय पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, जयपुर। संसद के विशेष सत्र और बिहार की राजनीति को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इन दोनों मामलों के लेकर बीजेपी पर करारा हमला किया है। संजय सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर सरकारी की मंशा पर सवाल उठाए है। वहीं, बिहार के राजनीति में हुए उलटफेर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के साथ 'बड़ा विश्वासघात' करना बताया है।
महिला आरक्षण बिल पर क्या कहा?
आप सांसद इस वक्त राजस्थान के दौरे पर है, जहां पर उन्होंने जयपुर में मीडिया से चर्चा रते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल की टाइमिंग पर सवाल उठाया है और कहा कि बजट सत्र हाल ही में समाप्त हुआ है। अगर केंद्र सरकार की सोच साफ होती, तो इसे उसी समय ला सकती थी। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं और बीजेपी चाहती है कि विपक्षी संसद अपना चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली बहस में शामिल हो। इस बिल पर चर्चा के लिए जानबूझकर यह समय चुना गया है।
बिल के समर्थन में शर्त
संजय सिंह ने आगे साफ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आरक्षण के सपोर्ट में है और इसका पूरा समर्थन भी करती है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी और कहा, "हम चाहते हैं कि 543 सीटों में एक तिहाई आरक्षण महिलाओं को आज ही से दे दिया जाए, हम तभी समर्थन करेंगे। बिना नई जनगणना के परिसीमन करना राज्यों के अधिकारों के साथ सीधा विश्वासघात है।"
यह भी पढ़े -अपराधी को कानूनी सजा दो, पूरे मुस्लिम समुदाय को निशाना मत बनाओ अमरावती विवाद पर वारिस पठान
उन्होंने आगे इसे एक गहरी साजिश बताया और कहा कि साल 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कर महिलाओं की संथ्या सदन में कम करने की कोशिश की जा रही है। उनका आगे कहना है, "बीजेपी चाहती है कि हम महिलाओं के साथ विश्वासघात करने, संविधान को कुचलने और संघीय ढांचे को तार-तार करने वाले जनविरोधी फैसलों में उनका साथ दें, लेकिन हम ऐसे कामों में कतई साथ नहीं हैं।"
बिहार में हुए उलटफेर पर क्या दी प्रतिक्रिया?
बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है। एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बनी थी। मीडिया के स सवाल पर संजय सिंह का कहना है कि यह 'विश्वासघात की कहानी' है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने जेडीयू और नीतीश कुमार के साथ यही काम किया है। यह काम बीजेपी महाराष्ट्र में शिवेसना और अन्य दलों के साथ कर चुकी है। संजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूरी खत्म हो जाएगी।
Created On :   15 April 2026 11:29 PM IST












