Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अखिलेश यादव और धर्मेंद्र भड़के, बीजेपी पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा टकराव देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बिल का सख्ती से विरोध किया है। साथ ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए बड़ा दावा किया है।
क्या बोले धर्मेंद्र यादव?
धर्मेंद्र यादव ने शुरुआत में कहा है कि महिला आरक्षण के नाम पर जिस तरह से कश्मीर और असम में हाल बन गए थे, वैसे ही पूरे देश में भी हो सकता है। उन्होंने मांग की थी कि जब तक पिछड़े वर्ग और मुस्लिम महिलाओं को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा है, तब तक विपक्ष इसका विरोध करता रहेगा।
अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
इसके बाद समाजवादी पार्टी के चीफ और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर जल्दीबाजी का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि अगर जनगणना कराई जाएगी तो जाति जनगणना सामने आएगी, तो उसी आधार पर आरक्षण की मांग उठेगी। इस वजह से ही सरकार इससे बच रही है। इसके बाद उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि क्या मुस्लिम महिलाएं 'आधी आबादी' का हिस्सा नहीं हैं। इस पर अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी चाहे तो सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे सकती है, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
धर्मेंद्र सिंह के बयान पर किरेन रिजिजू की प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र सिंह के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ा जवाब दिया है और कहा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है और ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा है कि पूरे देश की महिलाओं की बात होनी चाहिए, सिर्फ मुस्लिम महिलाओं की नहीं।
यह भी पढ़े -परिसीमन बिल पर विपक्ष ने उठाए सवाल, अमित शाह बोले-सपा का बस चले तो वह घरों की जाति तय कर दे
अखिलेश यादव के बयान पर अमित शाह की प्रतिक्रिया
अखिलेश यादव के बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कुछ बयान जनता में भ्रम और चिंता पैदा कर सकते हैं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सरकार ने जाति जनगणना का भी फैसला ले लिया है।
Created On :   16 April 2026 12:45 PM IST












