जगगणना का महा अभियान शुरु: 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक डिजिटल स्व-गणना, मोबाइल से की जाएगी गिनती

16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक डिजिटल स्व-गणना, मोबाइल से की जाएगी गिनती
डिजिटल स्व-गणना के भागीदार बने सीएम,कहा डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें लोग, फरवरी में 2027 से फिर से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज से मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में जनगणना महा अभियान प्रारंभ हो गया है। प्रथम चरण में 16-30 अप्रैल तक स्वगणना होगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक डिजिटल स्व-गणना जिसका मैं स्वयं भागीदार भी बना हूं और आपसे भी अपील करना चाहता हूं कि डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस जनगणना के माध्यम से भविष्य में विकास के सारे रोड मैप बनाने में मदद मिलेगी, वर्तमान दौर में जमगणना और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनगणना 2027 के सेल्फ-एन्यूमरेशन फेज की शुरुआत की और लोगों की भागीदारी की अपील की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज से हमारे देश का जनगणना महा अभियान प्रारंभ हुआ है और प्रथम चरण में 16-30 अप्रैल तक स्वगणना होगी। जिसमें मोबाइल द्वारा गिनती की जाएगी। जिसमें हमने भी फॉर्म भरा है। 1 मई से 30 मई तक घर-घर जाकर घरों की जानकारी लेंगे। फरवरी में 2027 से फिर से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। ये कार्य केवल संख्या की गणना नहीं है बल्कि इसके आधार पर देश के विकास का प्रारूप बनता है।

Created On :   16 April 2026 3:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story