नारी वंदन शक्ति अधिनियम: सदन में महिलाओं की आवाज गूंजे, महिलाओं का पक्ष आए, पक्ष-विपक्ष की महिला सांसदों के एक सुर

सदन में महिलाओं की आवाज गूंजे, महिलाओं का पक्ष आए, पक्ष-विपक्ष की महिला सांसदों के एक सुर
नारी वंदन शक्ति अधिनियम बहुत अच्छा है, सभी महिला सांसदों ने स्वागत किया

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा महिला आरक्षण का समर्थन सभी लोग कर रहे हैं, ये हो तो बहुत अच्छा है, हम इसका स्वागत करते हैं, अभी भी हम इसका समर्थन करना चाहते हैं लेकिन इसमें जो संदेह की स्थिति है वो यह है कि इसे परिसीमन से जोड़ दिया गया है। परिसीमन विपक्ष के लिए खतरे का संकेत है क्योंकि इससे दक्षिण राज्यों में सीटें कम हो जाएंगी, तो उसमें न कटौती हो जाए। परिसीमन आयोग क्या करेगा ये सवाल है क्योंकि यहां की संस्थाएं उसे प्रभावित करती रहती है। विपक्ष को ये खतरा है कि उसके वोटर्स को काटकर परिसीमन न किया जाए, कई तरह से संदेह लोगों के दिमाग हैं।

नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, आज विशेष सत्र बुलाया गया है। देखते है कि इस बिल में क्या है। बिल तो पहले ही पारित हो चुका था, उसमें क्या संशोधन किया जाता है ये देखने वाली बात है।

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा अब 2029 से पहले ये लागू होगा तो हमारा इंतजार कम होगा। बहुत जरूरी है कि सदन में महिलाओं की आवाज गूंजे, महिलाओं का पक्ष आए। महिलाएं जो सोच रखती हैं विचार रखती हैं वो सदन में आए। महिलाओं के हिसाब से कानून बने ये बहुत जरूरी है।

Created On :   16 April 2026 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story