Parliament Special Session 2026: तीनों विधेयकों के लिए कल होगी वोटिंग, ओम बिरला ने तय किया 4 बजे का समय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का विशेष सत्र गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। भारतीय लोकतंत्र के लिए आज का दिन बेहद खास है। लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने और लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए तीन विधेयकों पर चर्चा जारी है। इस बीच स्पीकर ओम बिरला ने तीनों विधेयकों के लिए वोटिंग का समय बताया है। इसके लिए शुक्रवार (17 अप्रैल) को दोपहर 4 बजे वोटिंग होगी।
शाह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी ये तीनों विधेयक एक साथ आने थे, और सदन ने उन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया। आज सुबह ही उन्होंने विरोध करने का फैसला कर लिया था, इसलिए वे हर बात का विरोध कर रहे हैं।
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी ये तीनों बिल एक साथ आने थे और सदन ने उनकी सहमति से पास किए आज सुबह वे विरोध करने का तय करके आए हैं इसलिए हर चीज में विरोध किए जा रहे हैं।"(सोर्स: संसद टीवी) pic.twitter.com/ix85oz0bkE— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
क्या हैं तीनों बिल?
पहला बिल संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 जब दोनों सदनों से पास हो जाएगा तो लोकसभा की मौजूदा 543 सीटे बढ़कर अधिकतम 850 तक करने का प्रावधान है। इसमें 815 सीटें राज्यों के लिए है, जबकि 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों के लिए सुरक्षित है।
दूसरा बिला परिसीमन विधेयक, 2026 है जो 2011 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं तय करने के लिए है।
तीसरा बिल दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों (जहां पर विधानसभा है) में महिला आरक्षण लागू करने के लिए है। इन तीनों विधेयक मिलकर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करना है। महिला आरक्षण कानून साल 2023 में ही पारित हो चुका था, लेकिन इसको अमल में लाने के लिए जनगणना और परिसीमन पर आधारित थी। अब इस विशेष सत्र में इन तीनों बिलों को पारित करके राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ जाएगी। अगर यह ये बिल लागू हो जाते है तो 2029 के चुनाव इसी आधार पर होंगे और लोकसभा में 270 से ज्यादा महिलाओं की सीट होगी।
Created On :   16 April 2026 12:55 PM IST













