Bihar News: निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम ना बनने पर दिया रिएक्शन, कहा- 'पिताजी का मार्गदर्शन...'

निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम ना बनने पर दिया रिएक्शन, कहा- पिताजी का मार्गदर्शन...
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से मीडिया ने डिप्टी सीएम ना बनने को लेकर सवाल किया है, जिसका उन्होंने जवाब दिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति ने एक नया मोड़ लिया है। दो दशकों से सीएम पद संभालते हुए नीतीश कुमार ने अब इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उनके बेटे निशांत कुमार ने भी राजनीति में कदम रख दिया था। इसके बाद काफी चर्चाएं थीं कि निशांत कुमार नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इसके बाद जब बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है तो नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का रिएक्शन सामने आया है। 16 अप्रैल (गुरुवार) को निशांत कुमार जेडीयू के दफ्तर पहुंचे तो मीडिया ने उनसे कई सवाल किए हैं।

क्या बोले निशांत कुमार?

निशांत कुमार से मीडिया ने सवाल किया है कि जनता चाह रही है कि आप जेडीयू में शामिल हुए हैं तो पार्टी भी संभालें। आप डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनना चाहते हैं? इस पर निशांत कुमार ने सीधा जवाब ना देते हुए अपनी पुरानी बातों को मीडिया के सामने दोहरा दिया है। उन्होंने कहा है कि सम्राट चौधरी बिहार को विकास की नई राह दिखाएंगे। उनके नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। उनके नेतृत्व में ही काम करेंगे और मेरे पिता नीतीश कुमार का मार्गदर्शन रहेगा। इसके बाद उन्होंने कहा है कि जेडीयू को मजबूत करने की मैं कोशिश करता रहूंगा। पिताजी ने जो भी 20 साल में किया है उसको लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा। पिताजी के अधूरे सपनों को पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा। बस जनता का भरोसा और आशीर्वाद बना रहे।

'निशांत बाबू जिंदाबाद' के लगे नारे

निशांत कुमार ने प्रतिक्रिया दी और वे कार्यालय के अंदर चले गए। जिसके बाद उनके सभी समर्थकों ने 'निशांत बाबू जिंदाबाद' और 'हमारा नेता कैसा हो, निशांत भैया जैसा हो' जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए थे।

शपथ ग्रहण समारोह में नहीं मौजूद निशांत कुमा

वहीं, 15 अप्रैल (बुधवार) को सम्राट चौधरी ने सीएम के तौर पर और जेडीयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसमें भी निशांत कुमार शामिल नहीं हुए थे। लेकिन नीतीश कुमार ने अपनी मौजूदगी दी थी। लेकिन इस तरह के कार्यक्रम से दूर होना और सरकार में शामिल ना होने के पीछे कोई भी कारण हो लेकिन निशांत कुमार पार्टी के लिए बहुत ही ज्यादा एक्टिव हैं।

Created On :   16 April 2026 3:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story