Panna News: नवनीत पटेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 462 अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, चार्टेड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य

नवनीत पटेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 462 अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, चार्टेड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की कक्षा 12वीं परीक्षा में कॉमर्स वर्ग के छात्र नवनीत पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 462 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है।

Panna News: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की कक्षा 12वीं परीक्षा में कॉमर्स वर्ग के छात्र नवनीत पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 462 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। नवनीत की सफलता से उनके मित्रों एवं रिश्तेदारों में हर्ष का माहौल है। उनके पिता ब्रजेश पटेल ने बताया कि नवनीत पढ़ाई के प्रति अत्यंत समर्पित रहे हैं। वह अपने लक्ष्य के प्रति इतने एकाग्र थे कि समय का अधिकांश भाग अध्ययन में ही व्यतीत करते थे। नवनीत का लक्ष्य भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है जिसके लिए वह निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। उनका यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। विद्यालय परिवार ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

श्वेता रैकवार ने अर्जित किए ४०२ अंक

पन्ना शहर के बस स्टैण्ड रोड गुलाइंची मोहल्ला के निवासरत चंद्रिका प्रसाद रैकवार चंदू व माता ललिता रैकवार ने कक्षा १२वीं की परीक्षा में ५०० में से ४०२ अंक अर्जित करते हुए चार विषयों में विशेष योग्यता हांसिल की है। वह पढाई में काफी होनहार छात्रा हैं और एक साधारण परिवार से आतीं हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके मित्रों, माता-पिता व परिजनों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अर्णव शर्मा का सुयश

शहर के धाम मोहल्ला निवासी मुकेश शर्मा व सविता शर्मा के पुत्र अर्णव शर्मा ने कक्षा १२वीं बोर्ड परीक्षा में ५०० में से ४८३ अंक ्रप्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और सभी विषयों में गणित संकाय के साथ विशेष योग्यता हांसिल की है। अर्णव के पिता ने बताया कि वह पढाई के प्रति काफी गंभीर हैं और इस सफलता के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की है। उनकी इस सफलता पर उनके माता-पिता, शिक्षकगणों व मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खुशी द्विवेदी ने सीबीएसई कक्षा १०वीं में प्राप्त किये ४२६ अंक

प्रतिष्ठित डीएव्ही पब्लिक स्कूल मझगवां में कक्षा १०वीं में अध्ययनरत छात्रा खुशी द्विवेदी पिता शिवकुमार द्विवेदी व माता स्नेहलता द्विवेदी ने सीबीएसई घोषित परीक्षा परिणाम में ४२६ अंक प्राप्त करते ८८.६ प्रतिशत हांसिल किए हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने अतिरिक्त विषय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में भी शानदार ८८ अंक प्राप्त किये हैं। उनकी उपलब्धि पर माता, पिता, गुरूजनों, मित्रों व परिजनोंं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Created On :   16 April 2026 1:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story