- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- समाजसेवी चंसोरिया दंपति ने गल्ला...
Panna News: समाजसेवी चंसोरिया दंपति ने गल्ला मंडी में खोला नि:शुल्क प्याऊ

Panna News: भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सेवाभावी सेवानिवृत्त शिक्षक विजय चंसोरिया एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती हेमलता चंसोरिया द्वारा जनसेवा की एक और सराहनीय मिसाल पेश की गई है। चंसोरिया दंपति ने आज स्थानीय गल्ला मंडी में राहगीरों और किसानों की प्यास बुझाने के लिए अपनी ओर से नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि समाजसेवा के प्रति समर्पित इस दंपति ने अभी कुछ दिनों पूर्व ही जिला अस्पताल में भी नि:शुल्क प्याऊ खोली थी जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिल रही है। इस पुनीत कार्य में युवा अंकित रैकवार का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा। नगरवासियों ने चंसोरिया परिवार के इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए इसे इस तपती गर्मी में नर सेवा ही नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण बताया है।
यह भी पढ़े -अमित सिंगल रावलवासिया को किया गया हिंदू राष्ट्र से सम्मानित, मंदिर ट्रस्ट ने दिया प्रशास्ति पत्र
Created On :   16 April 2026 2:07 PM IST












