Panna News: अमित सिंगल रावलवासिया को किया गया हिंदू राष्ट्र से सम्मानित, मंदिर ट्रस्ट ने दिया प्रशास्ति पत्र

अमित सिंगल रावलवासिया को किया गया हिंदू राष्ट्र से सम्मानित, मंदिर ट्रस्ट ने दिया प्रशास्ति पत्र
सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अमित सिंगल रावलवासिया भिवानी हरियाणा को हिंदू राष्ट्र से सम्मानित किए जाने पर श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Panna News: सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अमित सिंगल रावलवासिया भिवानी हरियाणा को हिंदू राष्ट्र से सम्मानित किए जाने पर श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्तमान में अमित सिंगल रावलवासिया श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट पन्ना के ट्रस्टी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पन्ना के विद्वान व पुजारी जिनमें पुजारी पवन शर्मा, पुजारी रोशन त्रिपाठी, पुजारी मदन शर्मा, पुजारी दीपक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। ट्रस्ट की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में उनके समाजसेवा, धार्मिक गतिविधियों में योगदान तथा संगठनात्मक कार्यों की सराहना की गई। श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा अमित जी को हरियाणा क्षेत्र का जागनी कार्य का कार्यभार दिया था।

कार्यभार देते ही हरियाणा क्षेत्र से परमहंस गुरुजी सदानंद महाराज का दीक्षा ग्रहण स्मृति उत्सव पहली बार बड़े ही उत्साह के साथ पन्ना धाम में मनाया। जिसमें अलग-अलग राज्य से श्रद्धालु आए। पन्ना धाम जी में श्री तारतम मंत्र दीक्षा ग्रहण स्मृति उत्सव पहली बार किसी संत के लिए याद में मनाया गया जो कि अपार हर्ष का विषय है। सम्मान प्राप्त होने पर अमित सिंगल रावलवासिया ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। विनोद तायल फतेहाबाद, अशोक बंसल आदमपुर, कैलाश गर्ग दिल्ली, राकेश सिडाना जयपुर और अशोक प्रणामी जयपुर ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।


Created On :   16 April 2026 1:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story