Panna News: एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की होनहार बेटी बनी प्रदेश टॉपर, गुनौर के सरस्वती ज्ञान मंदिर से 99.80प्रतिशत अंक लाकर प्रतिभा सोलंकी ने रचा इतिहास

एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की होनहार बेटी बनी प्रदेश टॉपर, गुनौर के सरस्वती ज्ञान मंदिर से 99.80प्रतिशत अंक लाकर प्रतिभा सोलंकी ने रचा इतिहास
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा मैरिट सूची में पन्ना जिले के गुनौर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय की छात्रा कुमारी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रदेश प्रावीण्य सूची में पहला स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया।

Panna News: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा मैरिट सूची में पन्ना जिले के गुनौर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय की छात्रा कुमारी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रदेश प्रावीण्य सूची में पहला स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया। हिनौती बेली ग्राम पंचायत की रहने वाली प्रतिभा ने रोज 8 किलोमीटर बस से स्कूल आने-जाने का सफर तय कर यह कमाल किया। उनका सपना है आईएएस अधिकारी बनकर समाज सेवा करना। पिता भारतेन्द्र सिंह सोलंकी ग्राम पंचायत हिनौती बेली में रोजगार सहायक हैं जबकि मां मेवा सिंह सोलंकी शिक्षिका हैं। छोटे से गांव की यह बेटी मेहनत और लगन से प्रदेश टॉपर बनीं। प्रतिभा ने बेस्ट.फाइव विषयों में 500 में से 499 अंक, 99.80 प्रतिशत हासिल किए। छठे विषय संस्कृत में उन्हें 100 में से 98 अंक मिले।


Created On :   16 April 2026 1:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story