विधानसभा चुनाव 2026: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में कई मुद्दों को लेकर TMC सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क बोलपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा याद कीजिए कि पहले उत्तर प्रदेश में जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध होता था और अब तो विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, अयोध्या में राम जन्मभूमि बनकर खड़ा हो गया है। डबल इंजन की रफ्तार का ये लोग मुकाबला नहीं कर पाएंगे। आज उत्तर प्रदेश में उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव है। वहां कोई लव जिहाद या लैंड जिहाद की घटना नहीं आ सकती। आती है तो इतनी सख्त कार्रवाई होती है कि सात पीढ़ियां याद करती हैं। किसी गरीब, व्यापारी की कोई सार्वजनिक संपत्ति पर कोई लैंड माफिया कब्जा करता है और लैंड जिहाद के तहत वो कब्जा कर रहा है तो वो संपत्ति सरकार उससे वापस लेती है और वहां पर गरीबों का आवास बनाती है। आज हमने उत्तर प्रदेश के अंदर 65 लाख गरीबों को आवास दिया है, 16 करोड़ गरीब वहां मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्धमान के बाराबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मैं आपसे इस बात की अपील करने आया हूं कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल के सामने पहचान का संकट है, जिन्होंने बंगाल को टेरर का, माफिया राज का और कटमनी व करप्शन का अड्डा बना दिया हो, वो TMC अब नहीं चाहिए। इन लोगों ने यहां पर आम जनमानस के सामने, नौजवानों के सामने, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है। इनके कारण माफिया पैदा हुए हैं, ये माफिया प्रवृत्ति, भाजपा इसे समाप्त करेगी। भाजपा का यह संकल्प है।
Created On :   16 April 2026 4:27 PM IST













