- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- पश्चिम बंगाल चुनाव से जोड़ कर यूपी...
फैक्ट चेक: पश्चिम बंगाल चुनाव से जोड़ कर यूपी का वीडियो वायरल, शेयर करने से पहले ये जानना जरूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। बता दें कि, राज्य में दो फेज में इलेक्शन होने हैं। पहला चरण 23 और 29 अप्रैल को आयोजित करवाया जाएगा। इस बीच सोशल मीडिया के अलगा-अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में कुछ लोगों को एक शख्स को मारते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर पश्चिम बंगाल चुनाव से जोड़ रहे हैं। हालांकि, रिवर्स सर्च में दूध का दूध और पानी का पानी हो ही गया। दरअसलस यह क्लिप पश्चिम बंगाल की नहीं उत्तर प्रदेश की है।
यह भी पढ़े -क्या शुरुआत में निवेश करने पर हफ्तेभर में 5.5 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा? जानें क्या है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Manish Nayak' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि ये हैं नजरुल इस्लाम टीएमसी कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद में हिंदूओं को वोट के लिए धमका रहा था। कुछ हिंदूओं का ईमान जागा और नजरूल इस्लाम दुम दबाकर भागा। 4 मई दीदी गई। बोलो हर हर महादेव।
यह भी पढ़े -क्या PM MODI ने देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे का सच
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस के जरिए स्क्रीनशॉट सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'NBT UP-Uttarakhand' नाम का यूट्यूब चैनल मिला जहां इस वीडियो को शेयर कर यूपी का बताया गाय है। हाल फिलहाल पश्चिम बंगाल के नाम पर कई फर्जी वीडियोज और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। ऐसे में कुछ भी शेयर करने से पहले फैक्ट चेक जरूर करें।
Created On :   16 April 2026 2:54 PM IST













